मिट्टी की ढाय गिरने से चार महिलाएं दबीं, एक की मौत

मंगलवार सुबह हिम्मतनगर बझेड़ा में हुआ हादसा दो की हालत गंभीर इलाज को अलीगढ़ ले गए स्वजन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:58 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:58 AM (IST)
मिट्टी की ढाय गिरने से चार महिलाएं दबीं, एक की मौत
मिट्टी की ढाय गिरने से चार महिलाएं दबीं, एक की मौत

संवाद सूत्र, मिरहची: थाना क्षेत्र में पीली मिट्टी निकालते समय ढाय गिरने से चार महिलाएं दब गईं। चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जेसीबी के माध्यम से जब तक महिलाओं को बाहर निकाला, तब तक एक की मौत हो चुकी थी। दो की हालत गंभीर होने के कारण स्वजन उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए।

हादसा ग्राम हिम्मतनगर बझेड़ा में मंगलवार सुबह सात बजे हुआ। गांव के निवासी महाराज सिंह की 22 वर्षीय बेटी विनीता गांव की ही 24 वर्षीय सावित्री देवी के साथ पीली मिट्टी लेने नहर किनारे गई हुई थी। वहां पहले से ही ग्राम गढि़या प्रसादपुर निवासी 45 वर्षीय कांती देवी और चुन्नपुरा निवासी 35 वर्षीय गुड्डी देवी मिट्टी निकाल रही थीं। अचानक मिट्टी की ढाय गिर गई, जिसमें विनीता, सावित्री देवी और कांती देवी समेत चारों महिलाएं दब गईं। बाहर की ओर दबी गुड्डी देवी की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस जेसीबी को लेकर मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे में गुड्डी देवी मामूली रूप से चुटैल हुई, जबकि तीन अन्य को जब तक बाहर निकाला गया। तब तक विनीता की मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर सीताराम सरोज ने बताया कि सावित्री देवी और कांती देवी की हालत गंभीर देखते हुए स्वजन उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए हैं।

chat bot
आपका साथी