प्लाट में पानी भरने के विवाद में हमला, चार घायल

जलेसर के ग्राम अरबगढ़ में हुई घटना मारपीट की अन्य घटनाओं में दो जख्मी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:49 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:49 AM (IST)
प्लाट में पानी भरने के विवाद में हमला, चार घायल
प्लाट में पानी भरने के विवाद में हमला, चार घायल

जासं, एटा: जलेसर कोतवाली क्षेत्र में प्लाट में पानी के विवाद में कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दो भाइयों समेत चार को घायल कर दिया। अन्य मारपीट की घटनाओं में महिला समेत दो जख्मी हुए हैं।

हमले का यह मामला ग्राम अरबगढ़ का है। यहां के निवासी प्रताप सिंह की परिवार के ही मुन्नालाल से प्लाट में पानी आने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद मुन्नालाल ने स्वजन की मदद से लाठी-डंडे से हमला कर प्रताप सिंह को घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे भाई पूरन सिंह, भतीजे दर्शनपाल और सुनील कुमार ने हस्तक्षेप किया तो आरोपितों ने उन्हें भी लहूलुहान कर दिया। स्वजन द्वारा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जलेसर के इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

दूसरी ओर जसरथपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कल्लू निवासी मुकेश कुमार ने एक अन्य स्वजन की मदद से मारपीट कर अमर सिंह की पत्नी मुन्नी देवी को घायल कर दिया। रिपोर्ट घायल मुन्नी देवी ने मुकेश समेत दो के खिलाफ दर्ज कराई है। वहीं ग्राम सूरजपुर निवासी अरविद सिंह ने शिवनाथ समेत पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

चुनावी रंजिश में मारपीट, पथराव, दो भाई घायल

जासं, एटा: निधौलीकलां थाना क्षेत्र में चुनाव की रंजिश में कुछ लोगों ने मारपीट के बाद पथराव कर दिया, इसमें दो भाई घायल हो गए। रिपोर्ट डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

ग्राम मनौरा निवासी सत्यपाल और उसका भाई ओमप्रकाश स्वास्थ्य खराब होने के कारण गांव के ही वीरपाल सिंह को देखने उसके घर गए थे। आरोप है कि तभी चुनावी रंजिश को लेकर ब्रह्मचरण और उसके परिवार के लोगों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट कर दी। जब वीरपाल सिंह ने विरोध किया तो आरोपितों द्वारा पथराव कर दिया गया, जिसमें सत्यपाल और उसका भाई घायल हो गए। वीरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने प्रधानी के चुनाव में राम सिंह के पक्ष में मतदान किया था, जबकि विरोधी पक्ष ने वीरेंद्र को वोट दिए थे। दोनों चुनाव हार गए और नगला गोदी का संजय चुनाव जीत गया। तभी से विरोधी पक्ष के लोग रंजिश मानते आ रहे हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक पुलकित शर्मा ने बताया कि वीरपाल सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट ब्रह्मचरन समेत 18 के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी