प्रधान ने दर्ज कराई महिला की हत्या की एफआइआर

दूसरे दिन भी नहीं हुई शव की पहचान चाकू से गोदकर की गई थी हत्या

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 05:41 AM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 05:41 AM (IST)
प्रधान ने दर्ज कराई महिला की हत्या की एफआइआर
प्रधान ने दर्ज कराई महिला की हत्या की एफआइआर

जासं, एटा: सकरौली थाना क्षेत्र में महिला की चाकू से गोदकर हत्या करने की एफआइआर ग्राम प्रधान ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ दर्ज कराई है। महिला के शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी है।

गुरुवार शाम ग्राम बाबरपुर निवासी ग्राम प्रधान संजय गौतम ने 30 वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद शव को लालपुर के समीप बंबा में फेंके जाने के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इधर पोस्टमार्टम गृह पर महिला के शव की कुछ लोगों ने पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

बता दें कि गुरुवार सुबह ग्राम लालपुर के समीप बंबा से महिला का शव बरामद किया गया था। उसके शरीर पर चाकू से गोदे जाने के निशान थे। शव स्वजन के आने के इंतजार में मोर्चरी में रखा हुआ है। सकरौली के इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि महिला के स्वजन के न आने तक हत्या के संबंध में कुछ कहना संभव नहीं है। मृतका की पहचान होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

chat bot
आपका साथी