रास्ते के विवाद में फायरिग, बाल-बाल बचे कई

पुलिस पर भी ग्रामीणों ने की फायरिग दो मामले दर्ज आरोपितों की तलाश में छापे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:51 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:51 AM (IST)
रास्ते के विवाद में फायरिग, बाल-बाल बचे कई
रास्ते के विवाद में फायरिग, बाल-बाल बचे कई

जासं, एटा: जैथरा थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद में हुई फायरिग में कई लोग बाल-बाल बच गए। उपजिलाधिकारी के साथ पहुंची पुलिस पर भी ग्रामीणों ने फायरिग कर दी। फायरिग के दो मामले दर्ज कराए गए हैं। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।

शुक्रवार शाम ग्राम नगला कंसी में रास्ते के विवाद को लेकर नगला चंदन निवासी राजभान उर्फ गोली ने आधा दर्जन साथियों की मदद से नगला कंसी निवासी योगेंद्र कुमार पर फायरिग कर दी। इससे वह और कई ग्रामीण बाल-बाल बच गए। फायरिग की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी अलीगंज एसपी वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस पर भी फायरिग कर दी।

एसओ जैथरा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि योगेंद्र कुमार की तहरीर पर फायरिग की रिपोर्ट राजभान उर्फ गोली समेत सात के खिलाफ दर्ज कर ली गई है, जबकि उनकी ओर से राजभान समेत छह नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ फायरिग का मामला दर्ज कराया गया है। फायरिग में शामिल आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं।

chat bot
आपका साथी