एटा के किसानों का दिल्ली कूच, दिया ज्ञापन

नई किसान बिल पर जताया विरोध जगह-जगह कारवां में जुड़े किसान किया स्वागत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 06:50 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 06:50 AM (IST)
एटा के किसानों का दिल्ली कूच, दिया ज्ञापन
एटा के किसानों का दिल्ली कूच, दिया ज्ञापन

अवागढ़, एटा। भारतीय किसान यूनियन किसान ने भी दिल्ली के जंतर मंतर के लिए शनिवार को रवानगी कर दी। कस्बा से राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में कारवां दिल्ली के लिए रवाना हो गया। इस मध्य एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया तथा कई ग्रामों पर पदाधिकारियों का स्वागत कर किसान कारवां में शामिल हो गए।

पहले से ही दिल्ली कूच करने के लिए किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर तथा वरिष्ठ महासचिव शिव प्रताप सिंह द्वारा प्रशासन को अवगत कराया गया था। इसी के अनुरूप भाकियू किसान के कार्यकर्ता आगरा रोड मंडी समिति पर एकत्रित हुए और किसान विरोधी अध्यादेश को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। इस मध्य पहुंचे एसडीएम जलेसर एसपी वर्मा को पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए राष्ट्रपति से अध्यादेश निरस्त किए जाने की अपील की। यहीं से किसानों का कारवां दिल्ली के लिए रवाना हुआ और इसके बाद जिनावली, इसौली, नगला बीच, टूंडला तथा अन्य ग्रामों में किसानों ने काफिले को रोककर स्वागत किया तथा खुद भी आंदोलन में सहभागिता करने के लिए शामिल हो गए। दिल्ली कूच करने वालों में दीपक चौहान, करण जादौन, सोनू ठाकुर ,नितिन जादौन, नितिन ठाकुर, पिटू यादव, विकास यादव, रामनरेश, महिपाल सिंह, जयपाल सिंह, रामवीर सिंह के अलावा तमाम किसान शामिल हैं। आज होगा दिल्ली कूच

एटा: किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आज सुबह 7 बजे से यूनियन कार्यालय से दिल्ली कूच किया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने दी। उन्होंने बताया कि किसानों के हित की लड़ाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने सभी किसानों से दिल्ली कूच की अपील की।

chat bot
आपका साथी