बेमौसम बारिश से नष्ट फसल का किसानों को मिले मुआवजा

भानू गुट ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किसान यूनियनों ने सरकार को भेजे ज्ञापन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:34 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:34 AM (IST)
बेमौसम बारिश से नष्ट फसल का किसानों को मिले मुआवजा
बेमौसम बारिश से नष्ट फसल का किसानों को मिले मुआवजा

जासं, एटा: बेमौसम हुई बारिश से नष्ट हुई किसानों की फसलों के मुआवजे के लिए भारतीय किसान यूनियन के भानू गुट ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वहीं विभिन्न किसान संगठनों ने भी सरकार को ज्ञापन भेजे।

कलक्ट्रेट पर किए प्रदर्शन में भानू गुट के राष्ट्रीय महासचिव संतोष यादव ने कहा कि कहा कि किसान अपनी फसलों के माध्यम से ही अपने बेहतर कल की आश लगाता है। ऐसे में जब फसलों के नष्ट होने से उसके सामने दिक्कतें हो रहीं है तो ऐसे में कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को सार्थक करते हुए सरकार को चाहिए कि वह किसानों की मदद करने को आगे आए। 17 व 18 अक्टूबर को हुई बरसात के कारण हुए नुकसान का आंकलन करते हुए किसानों को सहायता राशि प्रदान करें। गुट के पदाधिकारियों ने एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डा. तरुन शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अरुण चौहान, सुनील कश्यप, इनाम सिंह, प्रदीप सरदार, चंदू यादव समेत काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों ने एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदर्श मिश्रा डैनी, युवा प्रदेश अध्यक्ष शरद चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, श्याम सिंह, अनुज शर्मा, आदि मौजूद थे।

इसी कड़ी में अखिल भारतीय किसान यूनियन द्वारा कलक्ट्रेट पर किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक बाबूराम वर्मा, राष्ट्रीय संयोजक संजीव प्रधान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी