खेतों में जुताई के लिए अच्छी रही बारिश

किसान ढेंचा और धान की खेती के लिए खेत तैयार कर सकेंगे ज्वार की फसल को भी लाभ पहुंचा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:14 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 06:14 AM (IST)
खेतों में जुताई के लिए अच्छी रही बारिश
खेतों में जुताई के लिए अच्छी रही बारिश

जासं, एटा: दो दिन हुई रिमझिम बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। खेतों की जुताई के लिए यह काफी मददगार है। इसे लेकर किसान ढेंचा और धान की खेती के लिए खेत तैयार कर सकेंगे। ज्वार की फसल को भी लाभ पहुंचा है।

अधिकांश किसानों ने अनाज की गहाई का खत्म कर लिया है। खेत खाली पड़े हुए हैं। किसान ढ़ेंचा और धान की फसल तैयार करने के लिए प्लानिग बना रहे हैं। पलेवा करने के लिए पानी के संसाधनों को जुटाने में लगे हुए थे, तभी दो दिन बारिश ने किसानों की कवायद को बचा दिया है। अब सूखे पड़े खेतों की आसानी से जुताई हो सकती है। इससे ढेंचा और धान की फसल तैयार करने के लिए किसानों को काफी मदद मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ जिन किसानों ने अपने खेत में ज्वार की फसल बोई है। उनके लिए भी बारिश राहत भरी रही है। जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है। इससे खेतों को नुकसान नहीं है। दो दिन हुई बरसात से कोई घाटा नहीं है। खेतों की जुताई के लिए बारिश काफी अनुकूल रहेगी। इससे आगे की फसल आसानी से तैयार हो सकेगी।

--बलवीर ज्वार के खेत सूख रहे थे। इसे लेकर सिचाई करने के लिए संसाधन जुटा रहे थे। बारिश होने से कुछ दिनों तक फसल की सिचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

--मुनीश कुमार

chat bot
आपका साथी