सीवर काम में देरी से नाराज पूर्व पालिकाध्यक्ष ने रखा मौनव्रत

सहायक अभियंता पहुंचे धरना स्थल पर दिया आश्वासन बरसात के मौसम से पहले तैयार होंगी शहर की सड़कें

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:21 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:21 AM (IST)
सीवर काम में देरी से नाराज पूर्व पालिकाध्यक्ष ने रखा मौनव्रत
सीवर काम में देरी से नाराज पूर्व पालिकाध्यक्ष ने रखा मौनव्रत

जासं, एटा: सीवर काम में देरी होने के कारण शहर के अंदर अधिकांश गलियों में सड़क टूटी हुई हैं। इससे जलभराव के साथ ही शहर में गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है। इससे नाराज पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने लालपुर स्थित स्कूल में जल निगम के खिलाफ शनिवार को मौनव्रत रखते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। जानकारी होने पर जल निगम के सहायक अभियंता आरके चौधरी ने बरसात के मौसम से पहले सभी सड़कें तैयार होने का पूर्व पालिकाध्यक्ष को आश्वासन दिया। इस पर पूर्व चेयरमैन ने अपना मौनव्रत समाप्त कर दिया।

राकेश गांधी ने कहा कि सीवर लाइन बिछाने के लिए जल निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने शहर के अधिकांश मुहल्लों में सड़कें तुड़वा दीं हैं। इसे लेकर मुहल्लों की गलियों में जलभराव हो रहा है। इतना ही नहीं नालियां न होने के कारण सिल्ट सफाई भी नहीं हो पाती है। कोरोना संक्रमण काल में सफाई व्यवस्था पर सबसे अधिक जोर दिया जा रहा है। वहीं धरना समाप्त करने के लिए जल निगम के सहायक अभियंता आरके चौधरी मौके ने लिखित में बारिश के मौसम से पहले सड़कों को ठीक कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संकटकाल में मजदूरों की कमी है। इसलिए काम पूरा होने में समय लग रहा है। वर्तमान पालिकाध्यक्ष के पति राकेश गांधी ने कहा कि तय समय सीमा के अंदर शहर की सड़कें ठीक नहीं कराई गईं तो फिर जल निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी