वृक्ष दान को जागरूक किए जाएंगे नागरिक

एटा: जिले में वृक्ष दान एवं वृक्ष भंडारा कार्यक्रम चलेगा। डीएम अमित किशोर के अनुसार पृथ्वी को हरा-

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jun 2018 10:09 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jun 2018 10:09 PM (IST)
वृक्ष दान को जागरूक किए जाएंगे नागरिक
वृक्ष दान को जागरूक किए जाएंगे नागरिक

एटा: जिले में वृक्ष दान एवं वृक्ष भंडारा कार्यक्रम चलेगा। डीएम अमित किशोर के अनुसार पृथ्वी को हरा-भरा बनाने व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए और वृक्ष दान एवं वृक्ष भंडारा का आयोजन वृहद स्तर पर किया जाएगा। सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने बताया कि वन विभाग द्वारा जिले में गोष्ठी एवं अन्य आयोजनों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। जिससे वह आने वाली पीढ़ी के लिए साफ एवं स्वस्थ्य वातावरण का निर्माण कर सकें। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एनआर ¨सह ने बताया कि वृक्ष दान कार्यक्रम में इच्छुक व्यक्ति विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराके सात रुपये प्रति पौधा की दर से धनराशि जमा कर सकते हैं। जबकि वृक्ष भंडारा कार्यक्रम में इच्छुक व्यक्ति स्वयं पौधा खरीद कर वन विभाग को उपलब्ध करा सकते हैं। जिसके बाद वन विभाग पौधरोपण कराएगा। (वि)

chat bot
आपका साथी