जनपद के शिवालयों पर रुद्राभिषेक, पीएम का लाइव प्रसारण देखा

आदि गुरु शंकराचार्य ने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया राज्यसभा सदस्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 06:44 AM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 06:44 AM (IST)
जनपद के शिवालयों पर रुद्राभिषेक, पीएम का लाइव प्रसारण देखा
जनपद के शिवालयों पर रुद्राभिषेक, पीएम का लाइव प्रसारण देखा

जासं, एटा: जनपद के पांच प्रमुख शिवालयों पर रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे का लाइव प्रसारण भी देखा गया।

राज्य सभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय के कैलाश मंदिर पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने मंदिर में दर्शन पूजन कर रूद्राभिषेक किया। राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया। प्रधानमंत्री द्वारा केदारनाथ धाम उत्तराखण्ड में आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण एवं उसके साथ ही कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। हम सभी लाइव के माध्यम से कार्यक्रम को देखकर-सुनकर बहुत ही अभिभूत है।

मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में मारहरा में शिव मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सराय अगहत अलीगंज में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की मौजूदगी में एवं जलेसर के पटना पक्षी विहार पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा अलीगंज कस्बे में चेयरमैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में शिवालयों पर रुद्राभिषेक के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

तहसीलदार सीपी सिंह, ईओ दीप वाष्र्णेय सहित अन्य अधिकारीगण, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश गांधी, भाजपा महामंत्री सुशील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत माधौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कर्मचारीगण, श्रद्धालु, सभासदगण मौजूद रहे।

भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर भजन कीर्तन आयोजित किए

जलेसर: पटना पक्षी बिहार में स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ में किए गए पूजा अर्चना का सजीव प्रसारण का जनप्रतिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों व आम नागरिकों ने अवलोकन किया। वहीं क्षेत्र के कल्याण के लिए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर भजन कीर्तन आयोजित किए।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का प्रभाव है कि आज समूचा विश्व भारत का प्रत्येक क्षेत्र में लोहा मान रहा है। जलेसर चेयरमैन विकास मित्तल, अवागढ़ चेयरमैन महेश कुमार, उप जिला अधिकारी रामनारायण, खंड विकास अधिकारी सतीश चंद शर्मा, ग्राम प्रधान हरेंद्र धनगर, एडीओ पंचायत वीगेश कुमार के साथ मिलकर क्षेत्र के कल्याण के लिए शिवलिग पर जलाभिषेक किया है। इस मौके पर भजन गायक हरिओम शर्मा, वीरेंद्र प्रताप, संतोष लेखपाल, अरुण अजीत प्रताप सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी