कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन पर बंद होगा प्रतिष्ठान

बढ़ते कोरोना केस को लेकर प्रशासन ने जारी की चेतावनी मुख्य बाजारों में विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Nov 2020 06:26 AM (IST) Updated:Fri, 20 Nov 2020 06:26 AM (IST)
कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन पर बंद होगा प्रतिष्ठान
कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन पर बंद होगा प्रतिष्ठान

जागरण संवाददाता, एटा: दीपावली बाद अचानक बढ़े कोरोना केस ने सभी को चितित कर दिया है। इस पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने बाजारों में विशेष सतर्कता बरतने और कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई की हिदायत जारी की है।

कलक्ट्रेट स्थित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में समीक्षा के दौरान डीएम सुखलाल भारती ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। लगातार नए मामले मिल रहे हैं। इसलिए विशेष सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है। जांच में भी वृद्धि की जाए। मुख्य बाजारों आदि स्थानों पर कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाए। व्यापारी बिना मास्क के उपभोक्ताओं को हतोत्साहित करें। प्रतिष्ठानों पर सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग किया जाए। शारीरिक दूरी का भी पालन कराया जाए। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जिले में कोरोना केस बढ़ना चिता की बात है। लोगों द्वारा बचाव के लिए सावधानी बरती जानी चाहिए। एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने कहा कि कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले व्यापारी की दुकान या प्रतिष्ठान बंद कराए जाने के साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। सीएमओ डा. अरविद कुमार गर्ग, एसीएमओ डा. राम सिंह सहित अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी