बिजली का खंभा गिरा, 24 घंटे ठप रही आपूर्ति

खंभे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे लोग विधायक के पास पहुंचा मामला तब शुरू हुई सप्लाई

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:12 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:12 AM (IST)
बिजली का खंभा गिरा, 24 घंटे ठप रही आपूर्ति
बिजली का खंभा गिरा, 24 घंटे ठप रही आपूर्ति

संवाद सूत्र, जलेसर: कस्बा जलेसर के मुहल्ला गली बौहरान में बिजली का खंभा गिर गया। चपेट में आने से लोग बच गए। 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसे लेकर लोगों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा।

ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से लचर है। अधिकांश जगहों पर गिरासू हालत में खंभे खड़े हैं। जर्जर तार भी आए दिन टूटते रहते हैं। इसकी शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहा। कस्बा जलेसर के मुहल्ला गली बौहरान राठी मोटर्स के सामने डबल खंभा काफी दिनों से जर्जर हालत में था। ठीक कराने के लिए कस्बा के लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद गुरुवार शाम खंभा नीचे गिर गया। चपेट में आने से राहगीर बच गए। सूचना लोगों ने विभागीय अधिकारियों को दी थी। इसके बाद भी 24 घंटे तक सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। इसे लेकर लोगों ने मामले की शिकायत जलेसर विधायक संजीव दिवाकर से की। विधायक के हस्तक्षेप करने के बाद लोगों को सप्लाई मिल सकी। खंभा गिरने की जानकारी मिली थी। एसडीओ ने खंभा बदलवा दिया है। इसके बाद विद्युत सप्लाई सुचारू करा दी गई है।

--एपी सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग

chat bot
आपका साथी