बारिश से बढ़ी मुश्किल, आवागमन में दिक्कत

सीवर खोदाई के स्थान पर हुआ जलभराव मौसम में ठंडक का अहसास

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 05:30 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 05:30 AM (IST)
बारिश से बढ़ी मुश्किल, आवागमन में दिक्कत
बारिश से बढ़ी मुश्किल, आवागमन में दिक्कत

जासं, एटा: सुबह के समय तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम में ठंडक का अहसास हुआ। वहीं कई जगहों पर जलभराव और फिसलन होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीवर खोदाई के स्थान पर लोगों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा।

बुधवार को सुबह छह बजे बादल घिर आए। देखते ही देखते तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। आधा घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। सीवर खोदाई के बाद उखड़ी पड़ी सड़कों पर फिसलन और कीचड़ हो गया। इससे राहगीरों को रास्ता निकलने में परेशानी हुई। कुछ जगहों पर लोगों को इधर से उधर आने जाने के लिए ईंट आदि जुगाड़ भी करनी पड़ी। बारिश के बाद पारा 32 से 27 डिग्री तक नीचे आ गया। इससे लोगों को ठंडक मिली। हालांकि दोपहर के वक्त निकली तेज धूप के कारण गर्मी के फिर से तेवर बढ़ गए। किसानों की बढ़ीं चिता:

बुधवार सुबह के वक्त हुई बारिश ने किसानों की धड़कन तेज कर दी। किसान सरसों की फसल तैयार होने में देरी को लेकर परेशान दिखे। जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि होने वाली बारिश से किसानों को परेशानी होगी। सरसों की खेती तैयार करने में किसानों को देरी होगी।

----

धूल से मिली राहत:

सीवर खोदाई के बाद सड़क पर पड़ी मिट्टी वाहनों के साथ उड़ती है। इससे लोगों को परेशानी होती है। सुबह के वक्त हुई बारिश के बाद लोगों को उड़ने वाली धूल से राहत मिली।

chat bot
आपका साथी