नलकूप की छत से गिरकर चालक की मौत

एटा: नलकूप चालक के पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त ही है।उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 11:02 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 11:02 PM (IST)
नलकूप की छत से गिरकर चालक की मौत
नलकूप की छत से गिरकर चालक की मौत

जागरण संवाददाता, एटा: पिलुआ क्षेत्र में बुधवार रात निजी नलकूप की छत से गिरकर रॉलर चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

कासगंज जिले के अमांपुर क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर खुशकरी निवासी 35 वर्षीय ब्रजपाल ¨सह पिछले काफी समय से ठेकेदार सुनील कुमार के यहां रोड रॉलर पर ड्राइवरी करते थे। वह पिछले चार दिन से ठेकेदार के फार्म हाउस पिलुआ क्षेत्र के सिहोरी रोड स्थित में लगे निजी नलकूप पर रह रहे थे। बुधवार रात ब्रजपाल ¨सह ने खाना बनाया था। इसके बाद उनके साथ क्या हुआ यह तो किसी को नहीं पता। गुरुवार सुबह 7 बजे साथी कर्मचारियों ने नलकूप के पीछे गड्ढे में खून से लथपथ ब्रजपाल ¨सह को पड़ा देखा तो वह दंग रह गए। मामले की जानकारी उन्होंने ठेकेदार और पुलिस को दी।

रॉलर चालक की मौत की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार तथा ठेकेदार मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों का कहना था कि चालक की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतक के पिता प्यारेलाल ने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। पिलुआ के इंस्पेक्टर महाराज ¨सह भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया रॉलर चालक ब्रजपाल ¨सह की मौत छत से गिरने के कारण होना प्रतीत होती है। फिर भी मौत का सही कारण जानने के लिए उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी