रोडवेज के चालक की हादसे में मौत, साढू घायल

सकीट से दवा दिलवाकर लौट रहे थे घर रिजोर क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 05:57 AM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 05:57 AM (IST)
रोडवेज के चालक की हादसे में मौत, साढू घायल
रोडवेज के चालक की हादसे में मौत, साढू घायल

जासं, एटा: रिजोर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बात करते समय रोडवेज के चालक और उनके साढू को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायलों को मेडिकल कालेज लाया जाता, तब तक चालक की मौत हो गई। घायल साढू को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।

कोतवाली नगर क्षेत्र के मुहल्ला चित्रगुप्त कालोनी निवासी 55 वर्षीय प्रदीप कुमार शर्मा उन्नाव डिपो में चालक थे। वह शुक्रवार को मुहल्ला भगीपुर निवासी साढू मदनलाल को दवा दिलवाने सकीट कस्बा गए हुए थे। देर शाम 7.30 बजे दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे। रिजोर थाना क्षेत्र में घुटलई के पास लघुशंका के लिए उन्होंने बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। दोनों आपस में बात कर रहे थे कि तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

राहगीर मौके पर जमा हो गए। जब तक घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया जाता, तब तक प्रदीप शर्मा की मौत हो गई। घायल मदनलाल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत खतरे में देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपित चालक वाहन लेकर भाग गया। रिजोर के इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि कोई तहरीर नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी