नाला ओवरफ्लो, सड़क पर बह रहा पानी

नाले की सफाई में की खानापूर्ति जलभराव से लोगों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 05:21 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 05:21 AM (IST)
नाला ओवरफ्लो, सड़क पर बह रहा पानी
नाला ओवरफ्लो, सड़क पर बह रहा पानी

जासं, एटा: आगरा रोड स्थित शनिदेव मंदिर से आगे नाला ओवरफ्लो हो गया है। गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जलभराव होने से लोगों में संचारी रोग फैलने की आशंका है। नगर पालिका में शिकायत के बाद भी लोगों को समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बिना बारिश के ही शहर के अंदर नाला ओवरफ्लो हो रहे हैं। इससे मार्गाें पर जलभराव और कीचड़ के हालात बन रहे हैं। ऐसा ही मामला शहर के आगरा रोड से प्रकाश में आया है। सिल्ट जमा होने के कारण नाले से पानी सड़क पर बह रहा है। लंबी दूरी तक जलभराव होने के कारण आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल गुजरने वाले लोग फुटपाथ पर ठीक से गुजर नहीं पा रहे हैं। समस्या से निजात पाने के लिए आसपास के लोगों ने पालिका प्रशासन से कई बार शिकायत की है, मगर अधिकारियों ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इससे लोगों में आक्रोश है। नगर पालिका ईओ डा. दीप कुमार वाष्र्णेय ने बताया कि नाले की पिछले दिनों सफाई कराई गई है। जलभराव हो रहा है तो नाला ऊंचा कराया जाएगा। लोग बोले जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। जिसे लेकर डेंगू, मलेरिया आदि संचारी बीमारियां फैलने को लेकर दहशत का माहौल है।

-विनोद कुमार गंदा पानी सड़क पर जमा होने से दुर्गंध निकलती है। इसके कारण सांस लेना दूभर होता है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

-जितेन्द्र कुमार

chat bot
आपका साथी