डा. जितेंद्र सिंह बने डायट प्राचार्य

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरचंदपुर से प्राचार्य मनोज कुमार गिरि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 07:27 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 07:27 AM (IST)
डा. जितेंद्र सिंह बने डायट प्राचार्य
डा. जितेंद्र सिंह बने डायट प्राचार्य

एटा, जागरण संवाददाता: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरचंदपुर से प्राचार्य मनोज कुमार गिरि का स्थानांतरण अंबेडकर नगर हुआ है। उनके स्थानांतरण के बाद उप प्राचार्य डा. जितेंद्र सिंह ने डायट प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनपद में प्रशिक्षण संस्थानों में बेहतर प्रशिक्षण के साथ अच्छे शिक्षकों को तैयार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता व क्षमता संवर्धन वृद्धि का भी प्रयास किया जाएगा। पदभार ग्रहण करने के मौके पर डा. चितामणि वशिष्ठ, दिनेश यादव, गौरी पांडे, संजय शर्मा, डा. अनीता गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक प्रदीप कुमार सहित डीएलएड प्रशिक्षु मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी