गलियों में गंदा पानी, राह गुजरने में परेशानी

मुहल्ला विकास नगर में समस्याओं से जूझ रहे वाशिंदे पानी की निकासी का नहीं हो रहा कोई प्रबंध

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:30 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:30 AM (IST)
गलियों में गंदा पानी, राह गुजरने में परेशानी
गलियों में गंदा पानी, राह गुजरने में परेशानी

जासं, एटा: शहर के मुहल्ला विकास नगर में निकासी का इंतजाम न होने के कारण घरों के गंदे पानी से गलियां डूबी रही हैं। इनसे गुजरना लोगों के लिए काफी कष्टकारी है।

शहर के मुहल्ला महाराणा प्रताप नगर, परशुराम नगर और शांतीनगर के मध्य स्थित विकास नगर में इन दिनों स्थिति काफी दयनीय है। मुहल्ला की गलियों में गंदे पानी की निकासी व्यवस्था नहीं है। लोगों को आवाजाही में भी दिक्कत आ रही है। मुहल्ला वासियों ने बताया कि इस समस्या के बारे में पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया है, परन्तु अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्या निदान की मांग की। मांग करने वालों में विनोद चौहान, ओमेंद्र चौहान, देवेंद्र मुदगल, दिनेश मुदगल, राजबहादुर चौहान, राजकुमार, रानू, विजय पांडेय, उमेश तिवारी आदि शामिल हैं। मुहल्ले की गलियों के बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों को बताया गया है, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

- अरुण चौहान, शिक्षक पानी के निकास की व्यवस्था न होना इसका मूल कारण है। पालिका कार्य कराए कि घरों से निकलने वाले गंदे पानी की सही प्रकार से निकासी हो, तब समस्या दूर होगी।

-रानू विद्यार्थी

chat bot
आपका साथी