गांव की सरकार: मुढ़ई प्रहलाद नगर में घुसने से पहले ही गंदगी के दर्शन

ग्राम पंचायत में 70 में से 12 हैंडपंप खराब सोलर लाइटें लगीं लेकिन अधिकांश बेकार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 06:29 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 06:29 AM (IST)
गांव की सरकार: मुढ़ई प्रहलाद नगर में घुसने से पहले ही गंदगी के दर्शन
गांव की सरकार: मुढ़ई प्रहलाद नगर में घुसने से पहले ही गंदगी के दर्शन

संसू, जलेसर (एटा): जलेसर विकास खंड की ग्राम पंचायत मुढ़ई प्रहलाद नगर का नाता विकास से कम आपसी विवादों से ज्यादा है। पक्ष और विपक्ष की राजनीति के चलते विकास कार्य अवरुद्ध रहे। हालांकि बीते पांच साल में कई तरह के काम कराए गए, लेकिन आवश्यकता उससे कहीं ज्यादा है। गांव में दाखिल होने से पहले ही गंदगी के दर्शन हो जाते हैं। गांव के मुख्य मार्ग की नालियां तक पक्की नहीं हैं।

जलेसर कस्बा से दो किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत मुढ़ई प्रहलाद नगर में समस्या गांव के अंदर तो है ही, लेकिन बाहर भी हैं। यहां के मुख्य संपर्क मार्ग के किनारे की नालियां चोक पड़ी हैं। वाहनों के पहिए जब इन नालियों में जाते हैं तो कीचड़ सड़क की ओर बढ़ जाता है। ग्रामीणों से जब बातचीत की गई तो उनका कहना था कि गांव में सबसे बड़ी समस्या गंदगी की है। नालियों की सफाई नहीं होती। सड़क किनारे कूड़े कचरे के भी ढेर दिखाई दिए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में प्रधानी को लेकर पक्ष-विपक्ष की राजनीति हावी है, जिसके कारण अक्सर विवाद हो जाता है। ऐसे में अगर कहीं विकास कार्य हो रहा है तो वह भी अवरुद्ध हो जाता है। गांव के लोग स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहे हैं। क्योंकि उपचार के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। गांव में दर्जनभर हैंडपंप खराब पड़े हैं। बनवाए जाएं गांव के द्वार:

ग्राम पंचायत और उसके मजरों सराय राज नगर और नगला गोदी के बाहर ग्राम द्वार नहीं बने। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि यह द्वार बनवाए जाएं ताकि दूर से ही पता चल सके कि किस गांव में दाखिल हो रहे हैं। गांव में हाट (ग्रामीण बाजार) लगवाने की मांग भी की गई है। प्रमुख समस्या

------

- गांव में दर्जनभर हैंडपंप खराब

- आधा दर्जन सोलर लाइट भी खराब

- रोस्टर के अनुसार सफाई नहीं

- पक्की नालियों का अभाव

- गांव के जलस्तर में गिरावट

पांच साल के अंतर्गत हमने गांव का विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी, गलियां भी पक्की कराई गई हैं। सोलर लाइटें लगवाईं। इसके अलावा पंचायत घर का निर्माण कराया गया। सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराया गया है। मजरा सराय नगर में अधिकांश गलियों में सीसी निर्माण कराया गया है। सिर्फ एक गली बची है, जिस पर विवाद चल रहा है। इस विवाद की वजह से सीसी का काम नहीं हो पाया।

- चंद्रप्रभा राजपूत, प्रधान ग्राम पंचायत मुढई प्रहलाद नगर विकास कार्यों में अनियमितताएं बरती गई हैं, पात्रों को लाभ नहीं मिल पाया। जबकि आवश्यकता ज्यादा है। शासन की योजनाओं का लाभ भी ग्रामीणों को ठीक तरह से नहीं मिल पा रहा, कई अपात्र लाभ ले रहे हैं। गांव में गंदगी की समस्या से पांच साल में भी निजात नहीं मिल पाई।

- धर्मेंद्र राजपूत, पिछले पंचायत चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे

- कुछ ग्रामीणों ने चकरोड को बंद करा दिया है, जिसे प्रधान आज तक नहीं खुलवा सके। जो सोलर लाइटें खराब पड़ी हैं, इन्हें बनाया जाए। फौजी सिंह

- खराब पड़े नल तत्काल दुरुस्त कराए जाएं, क्योंकि गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है। ग्रामीण जनता इन नलों पर ही निर्भर है।

कमल कुमार

- विद्युतीकरण न होने के कारण गांव में बिजली का संकट है। स्वच्छ भारत मिशन का लाभ भी पात्र लोगों को अधिक नहीं मिल पाया।

पोकपाल सिंह

- गांव में विकास कार्य हुए हैं। माता के मंदिर के लिए रास्ता सही नहीं कराया गया। इस कारण श्रद्धालुओं को काफी कठिनाई उठानी पड़ती है।

श्रीनिवास 5000-कुल आबादी

1935-कुल मतदाता

1070-पुरुष मतदाता

865-महिला मतदाता

196-शौचालय

chat bot
आपका साथी