पिलखतरा के पास बंबा में मिला महिला का शव

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका शाम तक नहीं हो सकी पहचान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:14 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:14 AM (IST)
पिलखतरा के पास बंबा में मिला महिला का शव
पिलखतरा के पास बंबा में मिला महिला का शव

संसू, जलेसर(एटा): कोतवाली क्षेत्र में बंबा में महिला का शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव पर कपड़ा नहीं है। दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को बंबा में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

मंगलवार सुबह ग्रामीण बंबा में लगे चैनल की ओर गए तो महिला का शव देख दंग रह गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने समीपवर्ती लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव कई दिन पुराना होने के कारण वह सड़-गल गया है। मृतका की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

इंस्पेक्टर अतुल कुमार गौतम ने बताया कि संबंधित बंबा कई जनपदों से जुड़ा हुआ है। महिला का शव मिलने के संबंध में आसपास के जनपदों की पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है। स्वजन के आने के इंतजार में शव 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा। बता दें कि 16 सितंबर को पिलखतरा बंबा में चैनल के पास युवक का शव मिला था। पहचान न होने पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया गया।

chat bot
आपका साथी