अलीगंज क्षेत्र के कुआं में मिला लापता युवक का शव

टपुआ जाने की कहकर निकले थे घर से मृतक के भाई ने जताई हत्या की आशंका

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 06:03 AM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 06:03 AM (IST)
अलीगंज क्षेत्र के कुआं में मिला लापता युवक का शव
अलीगंज क्षेत्र के कुआं में मिला लापता युवक का शव

एटा: अलीगंज क्षेत्र में लापता युवक का शव कुआं में पड़ा मिला। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

शुक्रवार दोपहर कुछ ग्रामीण नगला बल्लभ और टपुआ के मध्य कुआं के समीप से गुजर रहे थे, तभी उन्हें दुर्गंध आई। उन्होंने कुआं में झांककर देखा तो सड़ागला शव पड़ा था। पुलिस पहुंच गई। आसपास गांव के लोग भी पहुंच गए। शव को बाहर निकाला गया। मृतक की चप्पल और कपड़ों से स्वजनों ने शिनाख्त यशपाल सिंह उर्फ मंगल सिंह के रूप में की।

मृतक के भाई शिशुपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि ग्राम किनौड़ी खैराबाद सेलापता 37 वर्षीय यशपाल सिंह 14 अक्टूबर को घर से टपुआ जाने की कहकर निकले थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला था। अलीगंज के इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अधजली लकड़ी भी मिली:

कुआं में अधजली लकड़ी भी मिली हैं। इससे यह माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव को कुआं में फेंका गया है। आरोपितों ने पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का भी प्रयास किया है। भाई ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी:

यशपाल जब घर नहीं लौटे तो आसपास इलाके के अलावा रिश्तेदारियों में भी उनकी तलाश की गई। भाई शिशुपाल सिंह ने 17 अक्टूबर को भाई के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।

chat bot
आपका साथी