कोरोना संक्रमित महिला की मौत, आठ नए केस

स्वास्थ्य विभाग के दो चिकित्सक आए चपेट में जिले में 1303 लोगों की कराई गई कोरोना जांच

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2020 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2020 06:15 AM (IST)
कोरोना संक्रमित महिला की मौत, आठ नए केस
कोरोना संक्रमित महिला की मौत, आठ नए केस

एटा, जासं। जिले में एक और कोरोना मरीज की मौत हुई है। कोरोना संक्रमित महिला ने शनिवार को दम तोड़ दिया। वह संक्रमित आने के बाद से होम आइसोलेट थीं। इसके अलावा 24 घंटे के अंतराल में कोरोना के आठ नए केस सामने आए हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के दो चिकित्सक भी शामिल हैं।

शहर के मुहल्ला वनगांव की रहने वाले एक चिकित्सक की 52 वर्षीय मां 25 सितंबर को पाजिटिव पाई गई थीं। स्वजन के अनुरोध पर उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया। शनिवार तड़के अचानक उनकी हालत बिगड़ी। सुबह चार बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंची और शव को शासन की गाइडलाइन के अनुसार सैनिटाइज कराकर अंतिम संस्कार कराया गया। सीएमओ डॉ. अरविद कुमार गर्ग ने बताया कि यह महिला काफी कमजोर थी। साथ ही उसे हाइपरटेंशन और किडनी संबंधी समस्या भी थी। जिसे देखते हुए महिला को कोविड अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा गया था, लेकिन स्वजन नहीं माने। उधर, शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर 1303 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। इनमें जिला महिला अस्पताल और रैपिड रेस्पोंस टीम के एक-एक चिकित्सक, वर्मा नगर निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति और जैथरा क्षेत्र के गांव जखा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध पाजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में चार लोग संक्रमित घोषित किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी