डा. आंबेडकर के संविधान से हो रहा खिलवाड़

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान से भाजपा सरकार में खिलवाड़

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 10:48 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jan 2020 06:04 AM (IST)
डा. आंबेडकर के संविधान से हो रहा खिलवाड़
डा. आंबेडकर के संविधान से हो रहा खिलवाड़

एटा, जागरण संवाददाता: बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान से भाजपा सरकार में खिलवाड़ हो रहा है। संविधान में संशोधन कर देशवासियों को गुमराह किया जा रहा है। अनुसूचितों, आदिवासियों पर जुल्म और अत्याचार किए जा रहे हैं। इसे देश का अनुसूचित समाज अब और बर्दाश्त नहीं करेगा। यह विचार बुधवार को जनेश्वर मिश्र हॉल में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कु. मायावती के 64 वें जन्मदिन पर आयोजित समारोह में अलीगढ़ मंडल के सेक्टर प्रभारी महेश चौधरी ने व्यक्त किए।

जिलाध्यक्ष बलवीर भाष्कर ने कहा कि हमें अपनी एकता को और अटूट बनाना है। ताकि बसपा आने वाले दिनों में समाज में विघटनकारी ताकतों को जवाब दे सके। जिला जोन इंचार्ज ओमप्रकाश दलित ने कहा कि 10 वर्षों की पीड़ा आज कार्यकर्ताओें की भीड़ के रूप में दिखने लगी है। बसपा ने जब जब सत्ता संभाली, अनुसूचितों, आदिवासियों और गरीबों को बिना किसी भेदभाव के जनहित की योजनाओं को चलाकर उनके उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया। जिला जोन इंचार्ज राजवीर सिंह ने कहा कि 2022 से पहले होने वाले पंचायत चुनावों से कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत का अहसास विरोधी दलों को कराना होगा। जिला जोन इंचार्ज सत्यप्रकाश कर्दम और जिला जोन इंचार्ज महेश चंद्रा ने पूर्ण बहुमत की सत्ता को लाकर मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। समारोह को बसपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन जुनैद मियां, शलभ माहेश्वरी, नन्नू सिंह वर्मा, राजीव शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश जाटव, जिला जोन इंचार्ज विजय बहादुर सिंह, जिला जोन इंचार्ज दीपक यादव बॉबी, अवधेश राव, लोकेंद्र सिंह, पवन माहौर, सूर्यप्रताप सिंह, सूरज सिंह चौहान, मुकेश यादव आदि पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। संचालन पूर्व महासचिव मु. ताहा अहमद ने किया। समारोह में पूर्व जोन इंचार्ज फुलवारी लाल, जहीर अहमद, राजेश भाष्कर, प्रेमचंद्र पहलवान, रामनिवास विमल, सुरजीत सिंह, यज्ञदेव गुप्ता, उत्साह भारद्वाज, श्याम सिंह आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर बसपाइयों ने केक काटा, मिष्ठान वितरित किया और निर्धनों असहायों को गर्म कंबलों व वस्त्रों का वितरण किया।

chat bot
आपका साथी