लल्लू को रिहा करे सरकार : कांग्रेस

जागरण संवाददाता एटा लॉकडाउन-4 में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 05:05 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 05:05 PM (IST)
लल्लू को रिहा करे सरकार : कांग्रेस
लल्लू को रिहा करे सरकार : कांग्रेस

जागरण संवाददाता, एटा : लॉकडाउन-4 में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को कांग्रेसियों ने तत्काल रिहा करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष को बिना शर्त रिहा किया जाना चाहिए, वरना कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन छेड़ देंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष एकेश लोधी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ राजनीतिक द्वेष के कारण मुकदमा दर्ज किया गया और उन्हें जेल भेज दिया। पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए। पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक हजार बसें संचालन के लिए भिजवाईं थीं, लेकिन उन्हें वापस कर दिया गया। शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बसें चलाने की अनुमति नहीं दी और षड़यंत्र रचकर कांग्रेस के लोगों को जेल में डाल दिया। सरकार को तुरंत ही रिहाई करनी चाहिए, ताकि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न न हो। कांग्रेस ने 90 लाख लोगों तक खाना पहुंचाया है और 22 जिलों में रसोईघर संचालित हो रहे हैं। मांग करने वालों में रामकुमार सक्सेना समेत कई अन्य पदाधिकारी भी शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी