आपराधिक छवि वाला नहीं बन सकेगा बसपा का उम्मीदवार

जिला कार्यालय पर हुई पदाधिकारियों की बैठक मुख्य सेक्टर प्रभारी ने बताईं नेतृत्व की नीतियां

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:26 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:26 AM (IST)
आपराधिक छवि वाला नहीं बन सकेगा बसपा का उम्मीदवार
आपराधिक छवि वाला नहीं बन सकेगा बसपा का उम्मीदवार

जासं, एटा: शहर के बसपा कार्यालय पर आयोजित हुई पदाधिकारियों की बैठक में अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारियों ने पार्टी नेतृत्व की नीतियों से जिले के पदाधिकारियों को रूबरू कराया। वहीं विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।

अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक सिंह व कालीचरन पुष्कर ने बताया कि बसपा सुप्रीमो बहन मायावती का साफ कहना है कि पार्टी किसी भी आपराधिक छवि वाले व्यक्ति को अपना उम्मीदवार नहीं बनाएगी। ऐसे में प्रत्याशियों के चयन के दौरान अगर कोई आपराधिक व्यक्ति पार्टी के बैनर तले प्रत्याशी चुना गया तो उसके लिए जिला व पार्टी की क्षेत्रीय विधानसभा कार्यकारिणी के पदाधिकारी जिम्मेदार होंगे। बैठक में मुख्य सेक्टर प्रभारियों ने विधान सभा चुनावों की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह भास्कर ने विचार व्यक्त किए। दीपक यादव को जिला संघटन सचिव व अरवान बेग को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। विजय बहादुर सिंह सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल, विजय भारती, राजा बच्चू सिंह सेक्टर प्रभारी, रामस्वरूप कुशवाह जिला महासचिव, मुनेंद्र सिंह, यादराम नायक, विनय कुमार, केतन कुमार, गिर्जन सिंह, अनिल कश्यप, शैलेंद्र कश्यप, बादशाह भारती, सूर्य प्रताप सिंह, फैजान अली आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी