मानवेंद्र सिंह की जीत भाजपाइयों ने मनाया जश्न

क्षत्रिय महासभा के कार्यालय पर भाजपा एवं महासभा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए भाजपाई बोले मतदाताओं ने साबित कर दिया कि उनका विश्वास सपा में नहीं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 06:25 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 06:25 AM (IST)
मानवेंद्र सिंह की जीत भाजपाइयों ने मनाया जश्न
मानवेंद्र सिंह की जीत भाजपाइयों ने मनाया जश्न

जासं, एटा: स्नातक एमएलसी प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह की जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। पार्टी के नेताओं ने कहा कि स्नातक एमएलसी सीट पर इतिहास बदला है तथा भाजपा का विजय अभियान आगे भी जारी रहेगा।

मानवेंद्र के जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, जिला मंत्री कौशलेंद्र सिहं राठौर, श्रीराम मंडल अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, कैलाश मंडल अध्यक्ष नलिन राजन गुप्ता, आदि ने खुशी जताई। क्षत्रिय महासभा के कार्यालय पर भाजपा एवं महासभा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में नारेबाजी की। महासभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं में भाजपा के भारी जोश है। इस चुनाव भविष्य के भी संकेत दे दिए हैं कि भाजपा के आगे कोई टिक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने साबित कर दिया कि उनका विश्वास सपा में नहीं है। युवा जिलाध्यक्ष कुंवर सुनील सोलंकी, विनीत भारद्वाज, राजन गुप्ता, बालकृष्ण शर्मा, सनी, आकाश, संदीप सोलंकी, सौरभ सोलंकी, गौरव पुंढीर, मनोज वर्मा, धर्मवीर, वीनेश राघव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी