उपचुनाव में भाजपा जीतेगी सभी सीटें

प्रदेश की जनता सरकार के कार्यों से खुश है। सरकारी योजनाओं और भ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 11:14 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:18 AM (IST)
उपचुनाव में भाजपा जीतेगी सभी सीटें
उपचुनाव में भाजपा जीतेगी सभी सीटें

एटा, जागरण संवाददाता: प्रदेश की जनता सरकार के कार्यों से खुश है। सरकारी योजनाओं और भ्रष्टाचार पर अंकुश ने हर वर्ग को राहत दी है। यही वजह है कि प्रदेश में जहां-जहां उपचुनाव हुए हैं, वहां भाजपा के प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। यह बात प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने अवागढ़ पब्लिक स्कूल में स्वागत कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि योजनाएं चाहे विकास की हों या जनहितकारी सभी में पारदर्शिता से भ्रष्टाचार पर अंकुश लग चुका है। उन्होंने कहा कि हाल ही में अन्य राज्यों में हुए चुनावों को लेकर कहा कि एग्जिट पोल ने साफ कर दिया है कि हरियाणा व अन्य प्रदेशों में भी भाजपा का ही परचम लहरा रहा है। उन्होंने इस मौके पर मौजूद लोगों से आह्वान किया कि दीवाली पर मिट्टी के दिए ही जलाएं। ऐसा पर्यावरण के साथ-साथ गरीब परिवारों के हित में होगा। इससे पूर्व कस्बा में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत व प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। इस दौरान संजीव वाष्र्णेय, सजल वाष्र्णेय, पूर्व चेयरमैन राजन सिंह, राजेश वाष्र्णेय, विवेक वाष्र्णेय, धर्मेंद्रपाल, राजीव वाष्र्णेय, जौली, सुनील वर्मा, प्रशांत वर्मा, गणेश वाष्र्णेय, आशुतोष जैन, पंकज गुप्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी