भाजपा ही किसानों व पिछड़ों की सच्ची हितैषी

शिक्षा से ही होगा समाज का उत्थान शहर में आयोजित हुआ परिचय कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:54 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:54 AM (IST)
भाजपा ही किसानों व पिछड़ों की सच्ची हितैषी
भाजपा ही किसानों व पिछड़ों की सच्ची हितैषी

जासं, एटा: राष्ट्रीय लोधी महासभा का परिचय कार्यक्रम में लोगों ने परस्पर मिलकर एक-दूसरे से परिचय किया। वहीं आपस में संगठन को प्रगाढ़ बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही किसानों, पिछड़ों की सच्ची हितैषी है। जो सभी के साथ सभी का विकास चाहती है। पूर्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रोफेसर सनिल कुमार ने कहा कि शिक्षा से ही होगा लोधी समाज का उत्थान और विकास, बिना शिक्षा के कोई कार्य संभव ही नहीं है। महासभा के केंद्रीय मंत्री विजय राजपूत ने राष्ट्रीय लोधी महासभा जनपद एटा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। अध्यक्षता बीपी सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता तथा संचालन डा. राजपाल सिंह वर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार लोधी, डा. गोकुल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, मुन्ना लाल वर्मा, कासगंज जिला अध्यक्ष विक्रम राजपूत, गिरीश वर्मा गल्ला आड़ती, मलखान सिंह राजपूत, प्रेम सिंह राजपूत, सतीश वर्मा प्रधान, पूरन सिंह राजपूत, सुनहरी लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी