मैनपुरी के बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

बागवाला क्षेत्र में हुआ हादसा अन्य दुर्घटनाओं में चार घायल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:45 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:45 AM (IST)
मैनपुरी के बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
मैनपुरी के बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

जासं, एटा: बागवाला थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने मैनपुरी जनपद के बाइक सवार को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में चार घायल हुए हैं।

शुक्रवार देर शाम मैनपुरी जनपद के बेबर थाना क्षेत्र के ग्राम जनौरा निवासी 23 वर्षीय रवि कुमार उर्फ मिथलेश बाइक से ससुराल बागवाला थाना क्षेत्र के ग्राम करतला आ रहे थे। नगला भोज के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जब तक घायल को जिला अस्पताल भिजवाया जाता, तब तक उनकी मौत हो गई। आरोपित चालक मौके से वाहन समेत भाग गया। रिपोर्ट मृतक के पिता रामचरन ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।

दूसरी ओर सकीट थाना क्षेत्र में पुलिस की डायल 112 गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार ग्राम रसकपुर निवासी अजय कुमार घायल हो गया। अन्य सड़क हादसों में फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम गूजरपुर निवासी फीरोज, कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम ककैरा निवासी बीरी सिंह तथा शहर के मुहल्ला रैवाड़ी निवासी साजिद घायल हुए हैं। जिला अस्पताल से घायल अजय, फीरोज तथा बीरी सिंह को आगरा रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी