थाने में शिकायत कर घर पहुंचे परिवार पर हमला

महिला से अभद्रता और मारपीट किशोरी से छेड़छाड़ जान से मारने की धमकी दी निधौली कलां जसरथपुर और मलावन क्षेत्र का मामला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:05 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:05 AM (IST)
थाने में शिकायत कर घर पहुंचे परिवार पर हमला
थाने में शिकायत कर घर पहुंचे परिवार पर हमला

जासं, एटा: विभिन्न स्थानों पर हुई संघर्ष की वारदात में कई लोगों के चोट आईं। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया तथा मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं।

थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव गहेतू में ओमवती के घर में गांव के ही सत्यप्रकाश और उसके सात-आठ साथी घुस पड़े। घर में मौजूद महिलाओं से उन्होंने अभद्रता की और उनके साथ मारपीट की। यह परिवार थाने भी पहुंचा था। जब थाने से लौटकर घर पहुंचा तब उसके ऊपर हमला किया गया। घटना में लाइसेंसी हथियारों का भी प्रयोग किया गया। इस दौरान किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एफआइआर ओमवती ने सत्यप्रकाश और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज कराई है। वहीं थाना जसरथपुर क्षेत्र में गुड्डी देवी और गांव के ही जगवीर सिंह के बीच विवाद हो गया। जगवीर और उसके साथियों ने चाकू और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। रिपोर्ट गुड्डी ने जगवीर और उसके तीन साथियों के खिलाफ दर्ज कराई है। निधौली कलां क्षेत्र में एक युवक भुवनेश निवासी खंजारपुर किशोरी को भगा ले गया। पीड़ित पक्ष ने जब शिकायत की तो पिता के साथ मारपीट की गई, जिससे उसके चोटें आईं। एफआइआर भुवनेश समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। थाना मलावन क्षेत्र में रेखा देवी और रामवीर के बीच विवाद हो गया। फायर भी किया गया। रिपोर्ट रेखा ने रामवीर के खिलाफ दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी