महर्षि की जयंती पर नहीं निकलेगी वाल्मीकि शोभायात्रा

हत्याकांड के विरोध में वाल्मीकि समाज भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:34 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:34 AM (IST)
महर्षि की जयंती पर नहीं निकलेगी वाल्मीकि शोभायात्रा
महर्षि की जयंती पर नहीं निकलेगी वाल्मीकि शोभायात्रा

जलेसर, एटा। हाथरस के चर्चित हत्याकांड के विरोध में वाल्मीकि समाज शोभायात्रा सहित सभी पर्वों का बहिष्कार करेगा। महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष व पालिका सभासद राहुल वाल्मीकि ने बताया कि हाथरस मामले से समाज में शोक है। शनिवार को शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। मुहल्ला सराय खानम स्थित वाल्मीकि मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भगवान राम ने किया रावण का संहार: राजा का रामपुर सब्जी मंडी मैदान में रामलीला के दौरान भिड के कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति से रावण वध तक लीलाओं का मंचन किया। शक्ति लगते ही हर ओर शोक छा गया और भगवान राम विलाप करने लगे। तब हनुमान जी लंका से सुषैन वैध को लाए और उनके बताने पर संजीवनी बूटी का पूरा पर्वत ले आए। संजीवनी पाकर लक्ष्मण की मूर्छा टूटी। बाद में मेघनाथ, कुंभकर्ण व रावण का संहार श्रीराम-लक्ष्मण ने किया। सात्विक विष्णु महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां: अलीगंज नगर के प्राथमिक पाठशाला परिसर में शुक्रवार को श्री सात्विक विष्णु महायज्ञ में यज्ञाचार्य द्वारा हवन कराया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर संपूर्ण विश्व के स्वास्थ्य और शांति की कामना की। शानिवार को पूर्ण आहुति से साथ महायज्ञ संपन्न होगा। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, विनोद आर्य, राकेश वर्मा, मुन्ना बाबू गुप्ता, विशुन चंद्र गुप्ता, भाजपा नेता सूर्यकांत गुप्ता, रामविलास राजपूत, रामतीर्थ दीक्षित, मुनीश्वर दयाल दुबे, अनुज गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे। आज एकता दिवस के रूप में मनेगी पटेल जयंती: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जनपद के राजकीय सहायता प्राप्त तथा वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्य को जारी निर्देशों में कहा गया है कि वह शनिवार को शपथ के अलावा निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन कराएं। प्रतियोगिता का विषय आतंकवाद एवं नक्सलवाद राष्ट्रीय एकता के सबसे बड़े बाधक के अलावा राष्ट्रवाद एवं मानवतावाद से संबंधित नियत रहेगा। 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शपथ कार्यक्रम आयोजित कर फोटोग्राफ्स भी विभाग को उपलब्ध कराने होंगे। डीआइओएस मिथिलेश कुमार ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू करने को कहा है।

chat bot
आपका साथी