एआरएम संजीव होंगे लोकनायक जयप्रकाश अवार्ड से सम्मानित

एआरएम कासगंज संजीव यादव को लोकनायक जयप्रकाश अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। 1

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 04:18 AM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 04:18 AM (IST)
एआरएम संजीव होंगे लोकनायक जयप्रकाश अवार्ड से सम्मानित
एआरएम संजीव होंगे लोकनायक जयप्रकाश अवार्ड से सम्मानित

जासं, एटा: एआरएम कासगंज संजीव यादव को लोकनायक जयप्रकाश अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। 11 अक्टूबर को जनपथ नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सभागार में उन्हें लोकनायक जयप्रकाश अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र के महासचिव अभय सिन्हा ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रतिभाओं को यह सम्मान प्रदान किया जायेगा। संजीव यादव सामाजिक एवं शिक्षा व छात्रों के बौद्धिक-शैक्षणिक विकास तथा उन्नयन हेतु कई सालों से पुस्तक मेलों का आयोजन व गरीब छात्रों के शैक्षिक विकास हेतु निश्शुल्क पुस्तकें उपलब्ध करवा रहे हैं। राज्य सड़क परिवहन निगम को आय की ²ष्टि से सर्वाधिक उन्नत बनाने, निगम कर्मियों के कल्याण हेतु हरपल तत्पर रहने वाले बेहद ईमानदार अधिकारी की उनकी छवि है। इससे पूर्व उन्हें उत्कृष्ट व्यक्तित्व पुरस्कार, जीडी अग्रवाल स्मृति सम्मान, ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड, प्रबुद्ध समाजसेवी सम्मान एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

निधौलीकलां में खेलकूद प्रतियोगिता आज: कस्बा निधौलीकलां में आज 4 अक्टूबर को खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। जिसमें खिलाड़ी कुश्ती, वालीबाल आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिताओं का ब्लाक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। उसी को लेकर 4 अक्टूबर को कस्बा निधौलीकलां के राष्ट्रीय इंटर कालेज में खेल कूद प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबाल, कुश्ती, भारोत्तोलन में खिलाड़ी प्रतिभाग करते हुए अपना प्रदर्शन करेगें। जिला युवा कल्याण अधिकारी निर्मल कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

chat bot
आपका साथी