सज-संवरकर आज करेंगी चांद का दीदार

एटा, जागरण संवाददाता : सुहागिनों में करवाचौथ पर्व को लेकर खासा उत्साह है। शनिवार को यह पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 10:25 PM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 10:25 PM (IST)
सज-संवरकर आज करेंगी चांद का दीदार
सज-संवरकर आज करेंगी चांद का दीदार

जागरण संवाददाता, एटा : सुहागिनों में करवाचौथ पर्व को लेकर खासा उत्साह है। शनिवार को यह पर्व महिलाएं उत्साह और उमंग के बीच मनाएंगी। उन्होंने इस खास दिवस को लेकर तैयारियों में खूब दिलचस्पी दिखाई है। शुक्रवार को शहर और कस्बाई क्षेत्रों के बाजारों में तैयारी को लेकर महिलाओं की खासी भीड़-भाड़ दिखी। साड़ियां, सुहाग के प्रति सामान के अलावा आभूषणों की खरीददारी की। बाजार में बड़ी भीड़भाड़ को लेकर दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।

करवाचौथ पर्व को लेकर शहर के बाबूगंज बाजार, गांधी मार्केट, घंटाघर, रामलीला मैदान में पर्व की तैयारी कुछ खासी दिखी। यहां महिलाएं करवाचौथ पर सजने के लिए सुंदर साड़ियां खरीद रहीं थीं। वहीं पूजा-अर्चना के लिए करवा, सींकें और कलेंडर भी खूब बिके। आकर्षक कंगन और चूड़ियों को भी पसंद कर खरीदने का सिलसिला जारी रहा। काफी महिलाएं सुहाग के इस पर्व पर नए पायल और बिछुए भी पहनती हैं। इसलिए सर्राफा व्यवसायियों के यहां भी महिलाएं खरीददारी करतीं दिखीं। दिनभर पर्व पर उत्साह बाजारों में बना रहा। वस्त्र विक्रेता बॉबी गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को सीफॉन, नेट की साड़ियां ज्यादा पसंद आ रही हैं।

पर्व की पूर्व बेला पर ब्यूटी पार्लरों में खासी भीड़ दिखी। सजने-संवरने के लिए महिलाएं सुबह से ही पहुंचती रहीं। बाबूगंज मार्केट में हाल यह था कि कोई हाथ पर मेंहदी लगवा रहीं थीं तो कोई महिला अपनी बारी का इंतजार रही थी। मेंहदी के अलावा महिलाओं ने टैटू भी खूब बनवाए। साजो श्रंगार का सामान खरीदने को भी बाजारों में होड़ दिखी। शहर के अलावा कस्बाई इलाकों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। बाजारों में भीड़ के चलते जाम: करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़ के कारण जिला मुख्यालय पर जाम लगा रहा। हाईवे पर दोपहर के वक्त हाल यह था कि वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। भारी वाहनों की सड़कों पर लंबी कतारें लगी थीं। इस जाम से हाईवे के अलावा उसके ¨लक रोड भी प्रभावित हुए। ठंडी सड़क, शिकोहाबाद रोड, आगरा रोड, रेलवे रोड आदि पर भी जाम की स्थिति देखी गई।

chat bot
आपका साथी