वंदेमातरम की गूंज संग शहीद कौशल की अस्थियां विसर्जित

सोरों (कासगंज), संवाद सूत्र। मंगलवार सुबह हरिपदी गंगा में आगरा के शहीद कौशल रावत की अस्थियों का छोटे बेटे विकास ने विसर्जन किया। शहीद की अस्थियों के कासगंज के सोरों आने की जानकारी पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भी यहां पहुंच गए। अस्थियों को नमन किया। विसर्जन के दौरान वंदेमातरम एवं भारत माता के जयकारे भी वराह घाट पर गूंजे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 12:04 AM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 12:04 AM (IST)
वंदेमातरम की गूंज संग शहीद कौशल की अस्थियां विसर्जित
वंदेमातरम की गूंज संग शहीद कौशल की अस्थियां विसर्जित

सोरों (कासगंज), संवाद सूत्र। मंगलवार सुबह हरिपदी गंगा में आगरा के शहीद कौशल रावत की अस्थियों का छोटे बेटे विकास ने विसर्जन किया। शहीद की अस्थियों के कासगंज के सोरों आने की जानकारी पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भी यहां पहुंच गए। अस्थियों को नमन किया। विसर्जन के दौरान वंदेमातरम एवं भारत माता के जयकारे भी वराह घाट पर गूंजे।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में आगरा के कहरई निवासी कौशल रावत भी शहीद हो गए। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे करीब छोटे बेटे विकास रावत पिता की अस्थियों को लेकर सोरों पहुंचे। उनके साथ में ताऊ के बेटे संदीप रावत, चाचा नवल किशोर रावत एवं मामा मनोज भी थे। वराह घाट पर पुरोहित विट्ठल कुमार एवं सर्वेश तिवारी ने पूजन कराया। गंगा भक्त समिति से जुड़े पदाधिकारियों के साथ अन्य लोग भी शहीद को अंतिम विदाई देने यहां पहुंचे। नम आंखों के साथ विकास ने अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया। इसके बाद ¨पडदान की विधि संपन्न हुई। अस्थियों के विसर्जन के बाद परिजन लहरा घाट भी गए। इस दौरान गंगा भक्त समिति के सतीश भारद्वाज, मिन्ना महेरे, आकाश उपाध्याय, सचिन निर्भय, सोनू बेंदेल, योगेश मिश्र, कल्लू महेरे, सुमित पचौरी आदि उपस्थित थे। काश.. हम भी कर पाते अंतिम दर्शन :

दोपहर में जब अन्य लोगों को शहीद की अस्थियों के हरिपदी गंगा में विसर्जन की जानकारी मिली तो कई लोगों की जुबां पर एक ही बात थी काश पहले पता होता तो हम भी देश के लिए मर मिटने वाले शहीद के अंतिम दर्शन कर लेते।

chat bot
आपका साथी