हाईवे पर गड्ढों से परेशान वाहन चालक

हाल में ही हाईवे पर पैचवर्क किया गया था तीन दिन की लगातार बारिश में उखड़ गया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:43 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:43 AM (IST)
हाईवे पर गड्ढों से परेशान वाहन चालक
हाईवे पर गड्ढों से परेशान वाहन चालक

जासं, एटा: शहर में हुई बारिश के बाद हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस कारण जीटी रोड से गुजरते वक्त वाहन हिचकोले खा रहे हैं। गड्ढों में फंसकर वाहन खराब भी हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक कई फिसलकर सड़क पर गिर जाते हैं।

शहर के अंदर हाल में ही हाईवे पर पैचवर्क किया गया था। यह तीन दिन की बारिश में उखड़ गया है। पानी भरने और वाहनों के लगातार निकलने के कारण जीटी रोड पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। शहर के रेलवे पुल से लेकर मंडी समिति तक दोनों तरफ गड्ढे होने से राहगीर परेशान हैं। राहगीर गड्ढे में फंसकर गिर भी जाते हैं। इससे वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही लोग जख्मी भी हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि पैचवर्क के वक्त गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम नहीं कराया गया है। इस कारण से सड़क उखड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ बारिश के बाद अन्य मार्गों पर सड़क धंस गई है। राहगीर उन मागरें से गुजर नहीं पा रहे हैं। लोग इधर-उधर आने जाने के लिए दूसरे मार्ग से गुजर रहे हैं। सड़क निर्माण के वक्त गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता है। इससे जल्द गड्ढे हो जाते हैं। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

-कल्लू मियां लेबल ठीक न होने के कारण सड़क पर बारिश का पानी भर जाता है। जलभराव होने के कारण सड़क टूटने लगती है।

-मुकेश वाष्र्णेय

सरकारी हैंडपंप खराब, पेयजल को संकट

संसू, मिरहची: ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिन्हैरा के मेला ग्राउंड स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सरकारी निधि से लगाया इंडिया मार्का हैंडपंप काफी समय से खराब है। जिससे लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कार्यदायी संस्थाएं अर्जियों के बाद भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

गांव निवासी मनवीर सिंह पुंढीर व यशवीर सिंह ने खंड विकास अधिकारी को दी अर्जी में बताया कि उक्त हैंडपंप क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह ने सांसद निधि से लगवाया था, जो मेला क्षेत्र के साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल का साधन रहा। हैंडपंप के खराब होने से लोगों को हो रही दिक्कतों के चलते कई बार अधिकारियों को अर्जी दी, लेकिन अभी तक हैंडपंप सही नहीं कराया गया। उसको सही कराने के लिए जल निगम में एक हजार रुपया जमा करके रसीद भी प्राप्त कर ली। इसके बावजूद हैंडपंप सही नहीं कराया गया। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से हैंडपंप को जल्द से जल्द सही कराने की मांग की।

chat bot
आपका साथी