शराबी ने सांप को चबा डाला, किए तीन टुकड़े

एटा जासं। नाली में सांप देख एक नशेड़ी को ऐसी शरारत सूझी कि देखने वाले दंग रह गए। पहले तो सांप से छेड़छाड़ करता रहा सांप से डसा तो उसे दांतों में दबा लिया। लोग टोकते-रोकते रहे मगर वो नहीं माना। चबा-चबाकर सांप के तीन टुकड़े कर दिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jul 2019 11:28 PM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 06:25 AM (IST)
शराबी ने सांप को चबा डाला, किए तीन टुकड़े
शराबी ने सांप को चबा डाला, किए तीन टुकड़े

एटा, जासं। नाली में सांप देख एक नशेड़ी को ऐसी शरारत सूझी कि देखने वाले दंग रह गए। पहले तो सांप से छेड़छाड़ करता रहा, सांप से डसा तो उसे दांतों में दबा लिया। लोग टोकते-रोकते रहे मगर वो नहीं माना। चबा-चबाकर सांप के तीन टुकड़े कर दिए।

ये घटनाक्रम गांव असरौली में सरेआम की है। राजकुमार(25) के घर में कार्यक्रम था। तमाम रिश्तेदार आए हुए थे। घर में चहल-पहल थी। राजकुमार ने दारू पी रखी थी। इसी बीच गली में एक काला सांप निकल आया। राजकुमार ने उसे पकड़ लिया। जब तक वो कुछ समझ पाता, सांप ने उसके हाथ में डस लिया।

रिश्तेदार और परिजन ये देखकर चीखने-चिल्लाने लगे मगर, राजकुमार पर कोई असर नहीं पड़ा। नशा इस कदर चढ़ा हुआ था कि उसे सांप के डसने का आभास भी नहीं हुआ और छेड़छाड़ करते हुए अचानक सांप को दांतों से चबाना शुरू कर दिया। देखने वाले भी हैरत में पड़ गए। राजकुमार से सांप को छोड़ देने को समझाने-हड़कानेलगे। राजकुमार नहीं माना और देखते ही देखते उसने दांतों से चबाकर सर्प के एक-एक कर तीन टुकड़े कर दिए। इस दौरान सांप से निकले खून से युवक के कपड़े भी लथपथ हो गए, उसे दांत से चबाने के कारण चेहरे पर भी सांप के खून के छींटे पड़ गए थे।

सांप के टुकड़े करते-करते राजकुमार पर बेहोशी छाने लगी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने जो बताया, डॉक्टरों को उस पर विश्वास ही नहीं हुआ। गांव से सांप के टुकड़े मंगाकर देखे तब राजकुमार का इलाज शुरू किया। उपचार के दौरान डाक्टरों ने युवक को बचा लिया। शाम को परिजन राजकुमार को लेकर घर लौट आए। सांप का किया दाह संस्कार

दांत से सांप के तीन टुकड़े कर देने की घटना सुन कई बायगीर गांव पहुंच गए। उनकी सलाह पर ग्रामीणों ने तालाब के पास सांप का दाह संस्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी