एडीएम पहुंचे श्याम विहार कालोनी, हालातों का लिया जायजा

शहर के मुहल्ला श्याम विहार कालोनी में हो रहे जलभराव को देखने के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:23 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:23 AM (IST)
एडीएम पहुंचे श्याम विहार कालोनी, हालातों का लिया जायजा
एडीएम पहुंचे श्याम विहार कालोनी, हालातों का लिया जायजा

जागरण संवाददाता, एटा: शहर के मुहल्ला श्याम विहार कालोनी में हो रहे जलभराव को देखने के लिए एडीएम, एसडीएम और ईओ नगर पालिका मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुहल्ले के लोगों से हालचाल पूछा। इसके साथ ही अधिकारियों ने लोगों से मदद के लिए बिना हिचक प्रशासन से मांग रखने की बात कही।

ईसन नदी में अचानक बड़े जलस्तर के बाद श्याम विहार कालोनी में तीन से चार फुट तक जलभराव हो गया है। घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया है। जिसके चलते लोग लगातार मुहल्ले से पलायन कर रहे हैं। शनिवार को चौथे दिन मुहल्ले के हालात जानने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार, एसडीएम सदर अलंकार अग्निहोत्री एवं नगर पालिका के अधिशासी अभियंता डा. दीप कुमार वाष्र्णेय मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से हालचाल जानते हुए जलभराव की समस्या से जल्द लोगों को निजात दिलाने के लिए विचार विमर्श किया। एडीएम ने मुहल्ले के लोगों से कहा कि यदि कोई समस्या होती है वे लोग बिना हिचक प्रशासन से मदद मांग सकते हैं। उन्हें राशन, पानी सहित आवागमन की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। वहीं नगर पालिका ईओ डा. दीप कुमार वाष्र्णेय ने बताया कि उनके पास मुहल्ले से बिजली सप्लाई सुचारू कराने की सबसे अधिक फोन आ रहे हैं। मगर जलभराव होने के कारण बिजली सप्लाई सुचारू कराने से खतरा अधिक हो सकता है। इसे लेकर विद्युत सप्लाई चालू नहीं कराई जा रही है।

जलभराव से परेशान लोगों के लिए स्कूल में कराई ठहरने की व्यवस्था: जलभराव से परेशान शहर के मुहल्ला श्याम विहार कालोनी के निवासियों के ठहरने के लिए प्रशासन ने श्याम बिहारी सीनियर सेंकेंड्री स्कूल में व्यवस्था की है। परेशान लोग हालात ठीक होने तक उसी स्कूल में रह सकते हैं। देखरेख के लिए प्रशासन ने स्कूल में पीएसी बल भी रखा है।

पांचवें दिन तक श्याम विहार कालोनी में जलभराव खत्म नहीं हो सका है। हालांकि कुछ हद तक जलभराव कम हुआ है। घरों में अंदर तक पानी भर गया है। जिनके पास और कोई ठिकाना नहीं है वे लोग बहुत परेशान हो रहे हैं। जिसे लेकर वे अपने घरों में ही मजबूर होकर रह रहे हैं। ऐसे लोगों के ठहरने के लिए मुहल्ले में बने श्याम बिहारी सीनियर सैकेंड्री स्कूल में प्रशासन ने कमरों को खुलवाया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार ने बताया कि जलभराव के कारण लोग घरों के अंदर खाना नहीं बना पा रहे हैं। रात को चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं। ऐसे लोगों के रहने के लिए कालेज में व्यवस्था की गई है। स्कूल में पीएसी बल भी ठहरा हुआ है। जिसे लेकर लोगों की सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रहेगी। उन्होंने कहा कि जलभराव से निजात दिलाने में लगभग दो से तीन दिन तक का समय लग सकता है।

chat bot
आपका साथी