कार्यकर्ता गांवों में जाकर करें चुनावों की तैयारी

आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस पूरे दमखम के साथ लड़ेगी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 06:45 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 06:45 AM (IST)
कार्यकर्ता गांवों में जाकर करें चुनावों की तैयारी
कार्यकर्ता गांवों में जाकर करें चुनावों की तैयारी

एटा: जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर चुनावी तैयारियां करें। लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाएं।

यहां पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश सचिव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। जनपद के सभी विकास खंडों में पार्टी को मजबूत किया जाएगा इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनाया जाए। जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा कि जिलेभर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है। संगठन को मजबूती प्रदान करने को सभी को एक होना पड़ेगा। शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी फिर से जनाधार प्राप्त करेगी। अनिल सोलंकी, नीरज यादव, नौशाद अली, महेंद्र यादव, कयाम बरकाती, सुशील शर्मा, राजेश यादव, विमल उपाध्याय, नरेंद्र राठौर, विकास गौतम, राहुल राना, डा. सुरेंद्र, अमरीश यादव, आबिद अली, रूपेंद्र तोमर, फैजल हसन, अमित हरियल, गौरव पाराशर, अनंत प्रताप सिंह, ऋषि कुमार, जावेद रजा, रोहित राना, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी