झोपड़ी में लगी आग से जलकर किशोर की मौत

एक पशु की भी गई जान चार झुलसे मिरहची के ग्राम बुडहनाबाद में हुई घटना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 05:24 AM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 05:24 AM (IST)
झोपड़ी में लगी आग से जलकर किशोर की मौत
झोपड़ी में लगी आग से जलकर किशोर की मौत

जासं, एटा: मिरहची थाना क्षेत्र में झोपड़ी में लगी आग से जलकर किशोर की मौत हो गई। आग से एक पशु की भी जान चली गई, जबकि चार पशु झुलस गए। घटना के समय मृतक के माता-पिता खेत पर गए हुए थे।

रविवार सुबह ग्राम बुडहनाबाद निवासी लेखराज सिंह और उनकी पत्नी गोमा देवी 14 वर्षीय इकलौते पुत्र सोनू को पशुओं के पास झोपड़ी में सोता छोड़कर खेत पर चले गए। तकरीब 10 बजे झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग पहुंच गए। आग की जानकारी खेत पर मौजूद लेखराज और उनकी पत्नी को दी गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। आधा घंटे की कवायद के बाद जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, तब तक झोपड़ी में सोनू की जलकर मौत हो चुकी थी। आग से जलने के कारण एक बकरी की भी जान चली गई। दो गाय समेत चार पशु झुलस गए। नायब तहसीलदार सदर आशीष कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल श्यामबाबू व मिरहची के इंस्पेक्टर जयेंद्र प्रसाद मौर्य पहुंच गए। लेखपाल द्वारा आग से हुई क्षति का अवलोकन किया गया। विधायक ने मां-बाप को बंधाया ढांढस

-झोंपड़ी में आग लगने से इकलौते पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही मारहरा के विधायक वीरेंद्र लोधी समर्थकों समेत ग्राम बुडहनाबाद पहुंच गए। उन्होंने बिलख रहे लेखराज और उनकी पत्नी गामा देवी को ढांढस बंधाया। आग से जलकर किशोर की मौत के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।

chat bot
आपका साथी