काशीराम कालोनी में रह रहे थे 223 अपात्र लोग

पालिका सत्यापन में खुली पोल आवंटन रद किए नए पात्रों को आवेदन पर मिलेंगे आवास

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:18 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:18 AM (IST)
काशीराम कालोनी में रह रहे थे 223 अपात्र लोग
काशीराम कालोनी में रह रहे थे 223 अपात्र लोग

एटा: शहर में बनी काशीराम आवास कालोनी में 223 अपात्र लोग निवास कर रहे थे। इसकी पोल डीएम के आदेश पर हुए सत्यापन में खुली है। इस पर पालिका ने अपात्रों का आवास आवंटन रद कर दिया है। अब पात्रों को आवास दिलाने के लिए नगर पालिका सूची तैयार कर रही है। आवेदन अधिक मिलने पर पालिका में लाटरी सिस्टम से आवंटन होगा।

शहर में तीन जगहों पर काशीराम आवास कालोनी हैं। इनमें आवास आंवटन के बाद ही अपात्रों को मकान मिलने की शिकायतें शुरू हो गई थीं। इस पर जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने नगर पालिका को कालोनी में रहने वाले लोगों का सत्यापन करने के लिए कहा था। जांच में 223 लोग ऐसे मिले हैं जिनके नाम पर आवास नहीं हैं, लेकिन कब्जा किए हुए थे। अधिकारियों ने उनके आवास के आवंटन रद कर दिए हैं।

अब नगर पालिका पात्र लोगों की सूची तैयार कर रही है। इतना ही नहीं पालिका ऐसे लोगों से आवेदन मांग रही है, जिनके पास कोई शहर में मकान नहीं है।

नगर पालिका ईओ डा. दीप कुमार वाष्र्णेय ने कहा कि लोगों से आवास आवंटन के लिए प्रार्थना पत्र लिए जाएंगे। 223 से अधिक आवेदन मिलने पर खुली लाटरी कराई जाएगी। इसके बाद पात्रों को आवास मुहैया कराए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी