एटा में चार की मौत, 160 पाजिटिव, कई की हालत गंभीर

संक्रमित महिला समेत दो को बागवाला के एल-2 हास्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार को दम तोड़ दिया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:47 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:47 AM (IST)
एटा में चार की मौत, 160 पाजिटिव, कई की हालत गंभीर
एटा में चार की मौत, 160 पाजिटिव, कई की हालत गंभीर

जासं, एटा : कोरोना संक्रमण से चार की मौत हो गई है। 160 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। कई पाजिटिव मरीजों को गाजियाबाद, सैफई, अलीगढ़, आगरा के निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है। कुछ मरीजों की हालत गंभीर बताई गई है। कोरोना से संक्रमित कासगंज स्टेट बैंक कालोनी निवासी 52 वर्षीय अनिल कुमार और पीपल अड्डा निवासी 55 वर्षीय शांतीदेवी को बागवाला के एल-2 हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। गांव सवापुर निवासी सतेंद्र यादव तथा जैथरा के गांव बियोना के उदयपाल सिंह आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन दोनों ने भी दम तोड़ दिया। उदयपाल सिंह शिक्षक थे। इसके अलावा शहर के मुहल्ला आर्य नगर, लहसुन मंडी, लोहा मंडी, बस स्टैंड, प्रेम नगर, यादव नगर, अरुणा नगर, दिनेश नगर, माल गोदाम रोड, शांतिनगर, पीपल अड्डा, सुनहरी नगर, रानी अवंतीबाई नगर आदि मुहल्लों में महिला, पुरुष संक्रमित मिले हैं। जबकि गांव कुठिला लायकपुर, सिरांव, बाबसा, नगला पुड़िहार, सराय मिश्र अलीगंज, फरीदपुर, पुरसारी, फर्दपुरा, समदपुरा में भी लोग पाजिटिव पाए गए। एसएसपी दफ्तर में 39 वर्षीय सिपाही पाजिटिव हुए हैं। शहर में ही अशोक नगर, लोधी नगर, वनगांव, इलाहाबाद बैंक के पास भी पांच युवक पाजिटिव मिले। मलावन पावर प्लांट में दो कर्मचारी संक्रमित हैं। जगन्नाथपुरी, एटा, गिरौरा, ट्रांसपोर्ट नगर, रारपट्टी, जज कालोनी में मजिस्ट्रेट, नगला केवल, जिला अस्पताल, नारायण नगर, सिधी कालोनी, लालपुर, सब्जी मंडी, श्रीनगर, आनंदपुरम, अमांपुर, आवास विकास कालोनी, मरगोजिया, गहेतू, अहरमई, असरौली, धरपसी, नगला सुखदेव, हथौड़ा, चिताहरण गली जलेसर, अमरौली, ढिबैया, नगला जट्ट, नगला रेवती, राजा का रामपुर, ताजपुर अद्दा आदि में भी महिला, पुरुष संक्रमित मिले हैं। इनमें से 60 फीसद लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई थी, जबकि 40 फीसद के एंटीजन टेस्ट हुए, जिसमें वे संक्रमित पाए गए।

chat bot
आपका साथी