एटा में तीन की मौत, 151 कोरोना संक्रमित

शहर से लेकर गांव तक बढ़ रहा मरीजों का आंकड़ा कई लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:02 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:02 AM (IST)
एटा में तीन की मौत, 151 कोरोना संक्रमित
एटा में तीन की मौत, 151 कोरोना संक्रमित

जासं, एटा: कोरोना से 151 लोग और संक्रमित पाए गए, इनमें से कई लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल हैं। शहर से लेकर गांव तक मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

चौबीस घंटों के दौरान कराई गई एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच के नतीजे शनिवार को सामने आए, जिनमें 151 लोग संक्रमित मिले हैं। जांच का काम निरंतर जारी है। बागवाला एल-2 अस्पताल में भर्ती द्वारिकापुरी निवासी 60 वर्षीय राकेश बघेल तथा 55 वर्षीय नरेंद्र देव की मौत हो गई। यह दोनों बागवाला के एल-2 अस्पताल में भर्ती थे। इसके अलावा गांव नगला डांडा निवासी 70 वर्षीय ब्रह्मादेवी भी कोरोना पाजिटिव थीं, जिन्हें सुबह 10 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। शिकोहाबाद रोड, शांतीनगर, श्याम नगर, संजय नगर, जनकपुरी, श्रीराम कालोनी में तीन महिलाएं व पांच पुरुष संक्रमित पाए गए। सुनहरी नगर में दो युवक, श्याम नगर, रेलवे कालोनी में तीन महिलाएं एक पुरुष, शांतिनगर में दो महिलाएं एक पुरुष संक्रमित मिले हैं। सीएमओ दफ्तर का एक कर्मचारी भी पाजिटिव पाया गया है।

मारहरा के गांव ओरनी, कृष्ण बिहार कालोनी एटा, रामा कालोनी, नगला सुंदर, चित्रगुप्त कालोनी में भी महिला, पुरुष संक्रमित मिले हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पर दो कर्मचारी पाजिटिव हुए हैं। साढूपुरा, संतोष नगर, बिजौरी, अरुणा नगर, रेलवे फाटक के पास, कैलाशगंज, गांव कुरीना रफी, बिरामपुर, बलीदादपुर, इंद्रा नगर, करतला, नगला अन्नी, नारायण नगर, यादव नगर, जाग्रति बिहार मेरठ समेत आदि स्थानों के 13 लोग संक्रमित हुए हैं। लोधी नगर, विजय नगर, बापू नगर, बाड़ीनगर, सब्जी मंडी, डाक बगलिया, कुठिला लायकपुर, श्रीनगर, मयूर बिहार, शिवपुरी, छितौनी, द्वारिकापुरी, घंटाघर, एनटीपीसी मलावन, लालपुर, मयूर बिहार, मिरहची, मानपुर, इंद्रपुरी, आंबेडकर कालोनी, शाहपुर, नयागांव, भूतेश्वर रोड एटा में भी कई लोग संक्रमित पाए गए। जिला अस्पताल के एक चिकित्सक भी पाजिटिव मिले हैं। वर्मा नगर, भगीपुर, पीपल अड्डा, संतोष नगर, अशोक नगर, शिवगंज, राजा का रामपुर, मिरहची, नियाज नगर, गढ़ी सलूका, कसैला, गांधी नगर, लहचौरा, सरौंठ, बड़ापुर, नगला जोधा, नगला लीलाधर, झकरई, हृदयपुर, जाजलपुर, रामनगर आदि स्थानों पर लोग पाजिटिव पाए गए हैं। खास बात यह है कि युवाओं के बीच संक्रमण अधिक फैल रहा है।

chat bot
आपका साथी