कोरोना से जान गंवाने वालों के 122 परिवारों को मिलेगी सहायता

शासन को भेजी गई सूची दिए जाएंगे 50 हजार रुपये सूची स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर भी अपलोड की गई

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:35 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:35 AM (IST)
कोरोना से जान गंवाने वालों के 122 परिवारों को मिलेगी सहायता
कोरोना से जान गंवाने वालों के 122 परिवारों को मिलेगी सहायता

जासं, एटा : कोरोना से जान गंवाने वाले 122 लोगों के परिवारों को प्रति व्यक्ति मौत के हिसाब से 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके लिए डेथ आडिट पूरा कर लिया गया है और शासन को भी सूची भेज दी गई है। शीघ्र ही मृताश्रितों को धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

कोरोना महामारी से 122 लोगों की मौत हो गई थी, यह सभी एटा जनपद के ही निवासी थे। बार-बार यह मांग भी की जा रही थी कि कोरोना से जो लोग मौत के शिकार हुए उनके परिवारों को सरकार सहायता दे। यह मांग अब पूरी हो गई है। 122 लोगों के परिवारों की सूची तैयार की गई है जो शासन को भेज दी है। इस सूची के हिसाब से प्रति व्यक्ति के परिवार को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। सूची स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर भी अपलोड की गई है। कोरोना से नौ हजार 751 लोग बीमार हुए थे। इनमें से नौ हजार 629 लोग ठीक हो गए। मौजूदा समय में एक्टिव केस जनपद में कोई नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने सात लाख 76 हजार 537 लोगों के सैंपल लिए थे। इस समय जनपद का पाजिटिव रेट शून्य है। स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट ट्रेसिग पर सबसे ज्यादा जोर दिया था, जिसके जरिए तमाम लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई और स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उन्हें समय से उपचार भी उपलब्ध कराया गया। सीएमओ डा. उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शासन से हरी झंडी मिलते ही कोरोना से मृत हुए लोगों के आश्रितों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी