शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

शादी को झांसा देकर आरोपित युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से इंकार कर दिया। युवती ने शिकायत महिला थाने में की है। वहीं कोतवाली इलाके की रहने वाली महिला ने गांव के युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 11:40 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 11:40 PM (IST)
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

देवरिया: शादी को झांसा देकर आरोपित युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से इंकार कर दिया। युवती ने शिकायत महिला थाने में की है। वहीं कोतवाली इलाके की रहने वाली महिला ने गांव के युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के घर उसके किसी रिश्तेदार का आना-जाना था। रुद्रपुर इलाके का रहने वाला आरोपित बीते तीन वर्ष से लड़की को शादी का झांसा दे रहा था। युवती का आरोप है कि इस दौरान उसने कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिन से वह दूसरी बना रहा था। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपित ने इंकार कर दिया। जानकारी घरवालों तक पहुंची। बुधवार को युवती ने मामले की जानकारी महिला थाने में दी। उसने एसपी से भी शिकायत की। युवती शादी करने पर अड़ी है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि गांव का युवक उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता है। मंगलवार की रात अकेला पाकर वह जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपित फरार हो गया। महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बुधवार की सुबह थाने में तहरीर पड़ी। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी