युवक की बाइक नहर में गिरी, मौत

कोतवाली के ग्राम बरवा गौर स्थान निवासी 24 वर्षीय ओमप्रकाश यादव पुत्र रमाशंकर यादव की ससुराल भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के छपिया पांडेय में थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 12:47 AM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 12:47 AM (IST)
युवक की बाइक नहर में गिरी, मौत
युवक की बाइक नहर में गिरी, मौत

देवरिया : सदर कोतवाली के ग्राम कुसमौनी के समीप गुरुवार की रात ससुराल से लौट रहे एक युवक की बाइक नहर में गिरने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम है।

कोतवाली के ग्राम बरवा गौर स्थान निवासी 24 वर्षीय ओमप्रकाश यादव पुत्र रमाशंकर यादव की ससुराल भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के छपिया पांडेय में थी। पत्नी गुड्डी के मायके में होने के चलते वह मिलने के लिए गुरुवार की सुबह बाइक से ससुराल गए। रात को लौट रहे थे, अचानक कुसमौनी के समीप नहर की पुलिया पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के सहयोग से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी गुड्डी शुक्रवार को जब ससुराल पहुंची तो शव देखते ही बेहोश हो गई। मृतक को एक बेटी व एक बेटा है। चार भाइयों में यह दूसरे नंबर पर थे।

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

देवरिया : खुखुंदू थाना क्षेत्र के बड़ी रार में एक युवक ने गुरुवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जांच की।

गांव के रामप्रवेश गोड़ के 21 वर्षीय पुत्र गंगा सागर पंजाब में रहते थे, कुछ दिन पूर्व शादी के सिलसिले में गांव आए थे। दो दिन पूर्व शादी तय हो गई। गुरुवार की रात को भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। जब शुक्रवार की सुबह उनके कमरे का फाटक नहीं खुला तो परिवार के लोग परेशान हो गए। पहले आवाज लगाए, इसके बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो परिवार के सदस्य कमरे का फाटक तोड़ दिए। अंदर जाकर देखे तो गंगा सागर की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र ने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी