ससुराल गए युवक की सड़क हादसे में मौत

महुआडीह थाना क्षेत्र के ग्राम बालकुआं के रहने वाले अशोक सैनी उम्र 30 वर्ष की गुरुवार की देर रात कुशीनगर जिले के हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर झांगा मगरूवा मोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 09:55 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 09:55 PM (IST)
ससुराल गए युवक की सड़क हादसे में मौत
ससुराल गए युवक की सड़क हादसे में मौत

देवरिया: महुआडीह थाना क्षेत्र के ग्राम बालकुआं के रहने वाले अशोक सैनी उम्र 30 वर्ष की गुरुवार की देर रात कुशीनगर जिले के हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर झांगा मगरूवा मोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर अगले दिन शुक्रवार की सुबह परिवार वालों को मिली तो चीख पुकार मच गई।

गांव के रहने वाले अशोक सैनी चार दिन पहले गुजरात से घर आए थे। वह एक सप्ताह बाद विदेश जाने की तैयारी में थे। गुरुवार को वह बाइक से महाराजगंज जिले के धनेवा गांव ससुराल गए थे। वहां से वापस घर आते समय हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर देर रात सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। सुबह जब टहलने गईं महिलाओं ने धान के खेत में शव देखा तो गांववालों को जानकारी दी। मौके पर कुशीनगर पुलिस पहुंच गई। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली। जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान होने पर घरवालों को जानकारी दी गई। पिता रमेश और रिश्तेदार मौके पर पहुंचकर पहचान की। करीब 20 वर्ष पहले माता की मृत्यु हो चुकी है। पांच भाई-बहनों में अशोक तीसरे नंबर के थे। वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। छोटा भाई रिकू सैनी अभी पढ़ाई करता है। पत्नी गीता सैनी का रो-रोकर बुरा हाल था। यह देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। दरवाजे पर लोगों की भीड़ लगी रही। दो साल पहले हुई थी शादी

दो साल पहले ही अशोक की शादी गीता सैनी से हुई थी। उनका एक साल का पुत्र प्रियांश है। विदेश जाने के लिए एक दिन पहले मेडिकल हुआ था।

chat bot
आपका साथी