पदक जीतकर पहलवानों ने देश का नाम किया रोशन

प्रतियोगिता में 56 विश्वविद्यालयों के 250 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रदेश सरकार ने 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवनगर के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर जाकर स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 11:17 PM (IST)
पदक जीतकर पहलवानों ने देश का नाम किया रोशन
पदक जीतकर पहलवानों ने देश का नाम किया रोशन

देवरिया: कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खेलों में कुश्ती का महत्व है। इस खेल से युवाओं में ऊर्जा का संचार होता है। आज कुश्ती में देश के पहलवानों ने पदक जीत कर विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। वह शनिवार को गोवर्धन पूजा के दौरान बंजरिया ग्राम पंचायत में कुश्ती प्रतियोगिता के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कृषि मंत्री के अलावा ग्राम प्रधान अब्दुल सलाम ने पहलवानों का हाथ मिला कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कृषि मंत्री ने कहा कि खेलों में बंजरिया की बेटियां भी कम नहीं हैं। पिछले दिनों रुपाली ने मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मेडल जीत कर जनपद का मान बढ़ाया है। करीब पांच घंटे तक चली प्रतियोगिता में पहलवानों के दांव देखकर लोगों ने उनकी प्रतिभा की सराहना की। अयोध्या के पहलवान बजरंगी दास की प्रतिभा के सभी कायल दिखे। कार्यक्रम को नीरज वर्मा व हारून अली ने भी संबोधित किया। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। संचालन पूर्व ग्राम प्रधान सरैनी राघव पांडेय ने किया। निर्णायक की भूमिका में भोला सिंह व अजीमुल्लाह रहे। प्रधान संघ अध्यक्ष सीपीएन सिंह, रमेश सिंह, दिलीप गुप्ता, जीवनपति त्रिपाठी, ब्रम्हा यादव, इरफान, नथुनी सिंह कुशवाहा, दयाशंकर शास्त्री, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय रंगोली प्रतियोगिता में अमर को मिला प्रथम स्थान

क्षेत्र के छपिया गांव के रहने वाले दीदउ गोरखपुर विश्वविद्यालय के परास्नातक के छात्र अमर गुप्ता ने राम कथा पर आधारित लोक कथाएं विषयक राष्ट्रीय रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता अयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग उप्र व डा.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के सहयोग से अयोध्या में पंचम दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित किया गया था।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 56 विश्वविद्यालयों के 250 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रदेश सरकार ने 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवनगर के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर जाकर स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट की। जिला व्यवस्था प्रमुख अभिलाष मिश्र ने कहा कि कला क्षेत्र में ख्याति अर्जित कर जनपद का मान बढाया है। इस दौरान तहसील प्रमुख अमित मिश्र, जिला संयोजक उत्कर्ष नमो वत्स मिश्र व भिगारी नगर के सहमंत्री अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी