राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

भाजपा के जिला पदाधिकारियों व फोरम की बैठक नगर पालिका परिषद के सभागार में हुई, जिसमें 24 फरवरी को गोरखपुर में होने वाले किसान महाकुंभ राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 11:56 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 11:56 PM (IST)
राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता
राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

देवरिया : भाजपा के जिला पदाधिकारियों व फोरम की बैठक नगर पालिका परिषद के सभागार में हुई, जिसमें 24 फरवरी को गोरखपुर में होने वाले किसान महाकुंभ राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई।

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि 24 फरवरी को गोरखपुर में आयोजित होने वाले किसान महाकुंभ राष्ट्रीय अधिवेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता मनोयोग से जुट जाएं। क्षेत्रीय महामंत्री प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि अधिवेशन को सफल बनाने के लिए 35 हजार कार्यकर्ता जनपद से जाएंगे। अधिवेशन के लिए पार्टी की तरफ से बस व अन्य वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। विधानसभा स्तर पर एक प्रभारी नियुक्त करने, सभी मंडलों में अनिवार्य रूप से बैठक करने को कहा। इस कार्यक्रम में गांव के किसान, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता, लाभार्थी शामिल होंगे। 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडल के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। बैठक में सांसद र¨वद्र कुशवाहा, विधायक सुरेश तिवारी, काली प्रसाद, जितेंद्र प्रताप राव, अजय तिवारी, निशिरंजन तिवारी, रजनीश उपाध्याय ने संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी ¨सह, कृष्णानाथ राय, राजेंद्र मल्ल, हरेंद्र ¨सह, विजय कुमार दुबे, महेंद्र यादव, बलराम उपाध्याय, श्रवण कुमार ¨सह, ब्रह्मा यादव, संजय ¨सह, जितेंद्र पांडेय, अजय कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी