घूंघट की ओट में महिलाओं ने किया वोट

जागरण संवाददाता देवरिया गांव की सरकार चुनने में आधी आबादी ने बढ़-चढ़ कर अपनी उपस्थिति

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 11:55 PM (IST)
घूंघट की ओट में महिलाओं ने किया वोट
घूंघट की ओट में महिलाओं ने किया वोट

जागरण संवाददाता, देवरिया: गांव की सरकार चुनने में आधी आबादी ने बढ़-चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कहीं घूंघट में तो कहीं बुर्का पहने महिलाओं की बूथों पर लंबी कतार नजर आई। तेज धूप में भी बहुत सी महिलाएं ऐसी रही, जो अपने मासूम बच्चे को गोद में लिए खड़ी रहीं।

मतदान को लेकर इस बार महिलाओं को खूब उत्साह दिखा। सुबह सात बजे के पहले ही महिलाएं घर का सारा काम छोड़ मतदान केंद्र की तरफ बढ़ गई और लाइन लगाकर खड़ी हो गईं। सदर विकास खंड के सोनूघाट मतदान केंद्र पर सुबह से ही महिलाओं की लंबी लाइन लग गई। कतार में खड़ी रागिनी देवी ने कहा कि वह आज भोजन नहीं पकाई है। मतदान करने के बाद ही भोजन बनाएगी। खुखुंदू बूथ पर मतदान करने के लिए बच्चे को गोद में लेकर खड़ी मनीषा राय ने कहा कि मतदान करना हमारा पहला हक है। गांव की सरकार चुनने के लिए पांच वर्ष का इंतजार करना पड़ता है। हमारे एक मत से गांव का विकास करने वाला प्रधान चुना जाता है।

पड़री बाजार: प्रत्येक बूथों पर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। तीन बजे तक विकास खंड क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय कोला में बूथ संख्या 223, 224, 225 एवं 226 पर क्रमश: 140,132,170 एवं 192 महिलाओं का मत पड़ा था, जबकि पुरुषों के क्रमश: 93,112,105 तथा 73 मत पड़े। मतदान केंद्र कोल्हुआ में बूथ संख्या 195 पर महिलाओं का 163 तथा पुरुषों का 146 मत पड़ा था। बूथ संख्या 196 पर महिलाओं का 168 तथा पुरुषों का 118 मत पड़ा। प्राथमिक विद्यालय परसिया वंशी पर बूथ संख्या 292 पर 173 महिलाओं ने तो 143 पुरुषों ने वोट डाला था। बूथ संख्या 293 पर 170 महिलाओं ने तो 160 पुरुषों ने मतदान किया था। प्राथमिक विद्यालय डेहरी उर्फ तिलौली केंद्र पर बूथ संख्या 185 पर 154 महिलाएं व 127 पुरुषों ने मतदान किया। वहीं मतदान केंद्र पुरैना के बूथ संख्या 297 पर 158 मत महिलाओं ने तो 126 मत पुरुषों का पड़ा उधर बूथ संख्या 298 पर भी महिलाओं ने 174 तो पुरुषों ने मात्र 160 मत डाला था।

chat bot
आपका साथी