जनपद में चलेगा नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान

जिलाधिकारी अमित किशोर ने विकास भवन सभागार में जनपद में नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान की शुरुआत मंगलवार को की। डीएम ने अफसरों व कर्मचारियों को अभियान को गंभीरता से लेते हुए सफल बनाने का निर्देश दिया। नारी सशक्तीकरण के लिए जनपद में एक माह तक अभियान चलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:21 PM (IST)
जनपद में चलेगा नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान
जनपद में चलेगा नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान

देवरिया : जिलाधिकारी अमित किशोर ने विकास भवन सभागार में जनपद में नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान की शुरुआत मंगलवार को की। डीएम ने अफसरों व कर्मचारियों को अभियान को गंभीरता से लेते हुए सफल बनाने का निर्देश दिया। नारी सशक्तीकरण के लिए जनपद में एक माह तक अभियान चलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान की शुरुआत लखनऊ से की। जिसका सजीव प्रसारण विकास भवन में अफसरों, कर्मचारियों व मौजूद लोगों ने देखा। इस दौरान विकास भवन सभागार में डीएम अमित किशोर की अध्यक्षता में उपस्थित जनपद व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने अनुश्रवण किया। जिलाधिकारी अमित किशोर ने कहा कि 21 नवंबर से 26 नवंबर तक ब्लाक स्तरीय अभियान समितियों द्वारा ब्लाकों में महिला अधिकारियों व कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों, समाजसेवी महिलाओं के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके बाद 27 नवंबर से आठ दिसंबर तक महिला लाभार्थियों के घरों में संपर्क करेंगी। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में जागरूक करेंगी। नौ दिसंबर से 19 दिसंबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायतों में नारी शक्ति शिविर का आयोजन करेगी, जिसमें महिला सिपाहियों द्वारा सुरक्षा व आत्मसुरक्षा संबंधी कार्यशाला, शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो अभियान के संबंध में जागरूकता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बाल पुष्टाहार व सेनेटरी पैड का वितरण किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा आयरन की गोलियों का वितरण व प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बैंक के माध्यम से विभिन्न सरकारी उद्यमी योजना के बारे में जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन नारी स्वावलंबन सम्मेलन के साथ 20 दिसंबर को होगा। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारियों के अतिरिक्त जनपद में विभिन्न ब्लाकों से आईं महिला अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी शामिल रहीं। जबकि सीडीओ राजेश कुमार त्यागी, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, जिला विज्ञान सूचना अधिकारी केएन यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र कुमार ¨सह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी